फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal There will be spot evaluation of the achievements shown in the applications for teacher award

Himachal News : शिक्षक पुरस्कार के आवेदनों में दर्शाईं उपलब्धियों का होगा स्पॉट मूल्यांकन, जानें विस्तार से

Fri, 08 Aug 2025 02:42 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 02:42 PM IST
सार

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों के विद्यालयों में जाकर उनके कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया जाएगा। स्पॉट मूल्यांकन के तहत शिक्षकों के पाठन कार्य, छात्रों के साथ संवाद, स्कूल में नवाचार, सामुदायिक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता जैसे पहलुओं को परखा जाएगा।

विज्ञापन
Himachal There will be spot evaluation of the achievements shown in the applications for teacher award
शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस वर्ष प्राप्त 150 आवेदनों की जांच और मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय सभी आवेदनों में दर्शाई गईं उपलब्धियों का स्पॉट मूल्यांकन करवाएगा। इसके तहत शिक्षकों के विद्यालयों में जाकर उनके कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत शिक्षा विभाग ने 30 शिक्षकों के चयन लिए विशेष मूल्यांकन कमेटियां गठित की हैं। इन कमेटियों को प्रत्येक शिक्षक के कार्यक्षेत्र, उपलब्धियों और शैक्षणिक नवाचारों की वास्तविकता का आकलन करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों से भी फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शिक्षक की भूमिका वास्तव में विद्यार्थियों के जीवन और शिक्षा स्तर को बेहतर करने में प्रभावी रही है या नहीं।

विज्ञापन

स्पॉट मूल्यांकन के तहत शिक्षकों के पाठन कार्य, छात्रों के साथ संवाद, स्कूल में नवाचार, सामुदायिक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता जैसे पहलुओं को परखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षक की ओर से बताए गए कार्यों की पुष्टि स्थानीय स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और विद्यार्थियों से बात करके भी की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद सभी कमेटियों को 21 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए शिक्षकों का साक्षात्कार शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कमेटी अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा करेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक की योग्यता केवल उसके प्रयासों से नहीं, बल्कि छात्रों की वार्षिक परीक्षा परिणामों में उसके योगदान से भी मापी जाएगी। जिन शिक्षकों ने छात्रों के सीखने की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार किया है, उन्हें विशेष वरीयता दी जाएगी। चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हिमाचल ने भेजे तीन शिक्षकों के नाम
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हिमाचल सरकार ने प्रदेश के तीन शिक्षकों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से 54 आवेदन आए थे। जिलों में छंटनी के बाद 27 नामों पर राज्य कमेटी ने चर्चा करने के बाद तीन नामों को फाइनल कर दिल्ली भेजा है। पांच सितंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed