फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical Education Board: PAT and LEET Candidates Can Now Correct Errors Online

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: पैट और लीट के अभ्यर्थी अब ऑनलाइन कर सकेंगे त्रुटियों में सुधार

Wed, 20 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2026 05:00 AM IST
सार

 अभ्यर्थी आवेदन के दौरान हुई त्रुटियों में स्वयं भी सुधार कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के अगले दिन आवेदन पोर्टल में त्रुटियों के सुधार का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Technical Education Board: PAT and LEET Candidates Can Now Correct Errors Online
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) के आवेदनकर्ताओं को राहत दी है। अभ्यर्थी आवेदन के दौरान हुई त्रुटियों में स्वयं भी सुधार कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के अगले दिन आवेदन पोर्टल में त्रुटियों के सुधार का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहले की भांति तकनीकी शिक्षा बोर्ड को ई-मेल भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पहले आवेदन के दौरान किसी प्रकार की गलती होने पर अभ्यर्थियों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड को ईमेल भेजनी पड़ती थी। इसके बाद बोर्ड स्तर पर ही संशोधन किया जाता था। पैट और लीट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

पैट, लीट के लिए अब तक सात हजार आवेदन

इस अगले दिन यानी 25 मई को पोर्टल त्रुटि सुधार के लिए खोल दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से पोर्टल पर जाकर आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा के मुताबिक इस सुविधा से आवेदन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनेगी। साथ ही अभ्यर्थियों का समय भी बचेगा और आवेदन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। पैट के लिए अब तक करीब पांच हजार और लीट के लिए दो हजार आवेदन आ चुके हैं। बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा सात जून और लीट परीक्षा 14 जून को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। परीक्षा पहले की भांति सीसीटीवी की निगरानी में होगी।
 

आवेदन के दौरान हुई त्रुटियों में सुधार के लिए एक दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। अभ्यर्थी स्वयं भी सामान्य जानकारी में संशोधन कर सकते हैं। -अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed