फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal SSB SI who left for UP from Jogindernagar is missing in Bareilly family members appealed for help

Himachal News: जोगिंद्रनगर से यूपी के लिए रवाना हुए SSB एसआई बरेली में लापता, परिजनों ने लगाई सहायता की गुहार

Thu, 02 Jan 2025 12:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 Jan 2025 12:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से संबंध रखने वाले एसएसबी के एक सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश के बरेली में अचानक लापता हो गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal SSB SI who left for UP from Jogindernagar is missing in Bareilly family members appealed for help
लापता सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह/परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जोगिंद्रनगर से सबंध रखने वाले एसएसबी का सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश के बरेली में अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने लूटपाट कर अपहरण की आंशका जताई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक से सहायता की गुहार लगाई है।

विज्ञापन




परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार एक माह की छुट्टी काटकर जोगिंद्रनगर के चलारग निवासी सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह (57) 31 दिसंबर को सुबह जोगिंद्रनगर से चंडीगढ़ के लिए बस से रवाना हुआ था। यहां से आगे का सफर रेलगाड़ी से पूरा कर पहली जनवरी सुबह करीब चार बजे बरेली पहुंचा। जहां से एसएसबी के सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने जोगिंद्रनगर में अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह बेहोशी की हालत में है बैग नकदी ओर एक मोबाइल फोन भी छीन लिया गया है। उनके साथ मारपीट भी हुई है। वह कहां पर इसकी जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन

वीरवार को भाई कर्म सिंह ने स्थानीय प्रशासन को लिखे पत्र में अपने भाई धर्म सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली ओर सहांजापूर के बीच किसी नशीले पदार्थ को खिलाकर लूटपाट कर इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। बताया कि एसएसबी के पलिया स्थित मुख्यालय में तैनाती देने से पहले ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। लापता चल रहे एसएसबी सब इंस्पेक्टर की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी है।

इधर, एसएसबी के सब इंस्पेक्टर कि पत्नी बिमला देवी,माता धोबी देवी, बेटे अजय कुमार, बहूं नेहा चोधरी, नजदीकी रिश्तेदार सन्नी कुमार ने भी इस घटना पर चिंता जताते हुए जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के साथ मिनी सचिवालय परिसर ओर पुलिस थाना चौक के समीप प्रदर्शन कर लापता चल व्यक्ति को ढूंढने की मांग उठाई। कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह जोगिंद्रनगर वासियों के साथ अपने धरने प्रदर्शन को ओर भी तेज करेंगे। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि परिजनों के सौंपे पत्र को आगामी कारवाई के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed