फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Sirmaur Jawan Ashish Kumar Martyr In Arunachal Pradesh

Himachal Jawan Martyr: सिरमौर के सैन्य जवान आशीष कुमार अरुणाचल में बलिदान, ऑपरेशन अलर्ट के दौरान शहीद

Tue, 27 Aug 2024 07:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 07:39 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव भरली निवासी जवान आशीष कुमार (25) अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सड़क हादसे में शहीद हो गए।
 

विज्ञापन
Himachal Sirmaur Jawan Ashish Kumar Martyr In Arunachal Pradesh
अरुणाचल में बलिदान हुए भरली निवासी जवान आशीष कुमार (फाइल फोटो ) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सड़क हादसे में पांच जवान बलिदान हो गए। इनमें पांवटा साहिब उपमंडल की आगरो भरली पंचायत के गांव भरली निवासी जवान आशीष कुमार (25) भी शामिल हैं। आशीष कुमार का जन्म श्याम सिंह और संतरो देवी के घर 14 मार्च 1999 में हुआ। आशीष को सेना में भर्ती हुए छह वर्ष हो चुके थे। पिता श्याम सिंह का पहले ही देहांत हो चुका है। आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर यूनिट में बतौर ग्रेनेडियर तैनात थे।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह एक आपरेशन के दौरान दुर्घटना में पांच जवान बलिदान हो गए। आशीष के पार्थिव शरीर को बुधवार बेस अस्पताल दिल्ली पहुंचाया जाएगा। जहां पर रेथलिंग सेरेमनी के बाद पार्थिव देह सिरमौर के लिए भेजी जाएगी। वीरवार तक आशीष की पार्थिव देह पैतृक गांव भरली पहुंचेगी। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को आशीष की पार्थिव देह पैतृक गांव भरली पहुंचेगी। उनका राजकीय औक सैन्य सम्मान के साथ संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed