फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Shrikhand Mahadev Yatra officially concluded, rescue team members called back from base camps

हिमाचल प्रदेश: आधिकारिक रूप से श्रीखंड महादेव यात्रा संपन्न, बेस कैंपों से वापस बुलाए रेस्क्यू दल के सदस्य

Sun, 27 Jul 2025 06:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू )।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू )। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 06:00 PM IST
सार

Shrikhand Mahadev Yatra 2025: श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक रूप से संपन्न हो चुकी है। प्रशासन ने चेताया है कि यदि कोई चोरी छिपे यात्रा पर निकला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Shrikhand Mahadev Yatra officially concluded, rescue team members called back from base camps
श्रीखंड महादेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए इस वर्ष कुल 7,442 श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया। रविवार को यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था पहले बेस कैंप सिंहगाड़ पहुंच गया। अब यात्रा पर पूर्णत: रोक लग गई है। प्रशासन ने चेताया है कि यदि कोई चोरी छिपे यात्रा पर निकला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


23 जुलाई को श्रीखंड यात्रा पर श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था रवाना किया गया था, जो रविवार को भगवान शिव के दर्शन कर वापस सिंहगाड़ लौट आया है। 10 से 23 जुलाई तक करीब 35 किलोमीटर की पैदल धार्मिक यात्रा में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से शिवभक्त पहुंचे। यात्रा के पहले दिन 10 जुलाई को सबसे अधिक 1005 श्रद्धालु श्रीखंड महादेव के दर्शन को निकले। 21 जुलाई को सबसे कम 48 श्रद्धालु यात्रा पर गए। इस वर्ष कुल 7,442 श्रद्धालुओं ने इस कठिन यात्रा में भाग लिया। इनमें 7138 पुरुष और 304 महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। 3,867 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, जबकि 3575 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन


रविवार को प्रशासन ने यात्रा के लिए बनाए गए विभिन्न बेस कैंपों में तैनात सुरक्षा, स्वास्थ्य और रेस्क्यू दल के जवानों को वापस बुला लिया। अब यात्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष और एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को यात्रा पर रवाना हुआ 155 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को पहले बेस कैंप सिंहगाड़ पहुंच गया है। अब यात्रा बंद हो गई है। यदि कोई व्यक्ति चोरी छिपे यात्रा पर जाता पाया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed