फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School players will now get cheese juice and butter in their food

Himachal Pradesh: स्कूलों के खिलाड़ियों को अब खाने में मिलेगा पनीर, जूस और मक्खन, डाइट चार्ट में बदलाव

Sat, 09 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
पंकज सलारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 09 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से डाइट मनी बढ़ाने के बाद अब डाइट चार्ट में बदलाव किया गया है। अब अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को पनीर, जूस और मक्खन परोसा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal School players will now get cheese juice and butter in their food
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को अब पनीर, जूस और मक्खन परोसा जाएगा। सरकार की ओर से डाइट मनी बढ़ाने के बाद अब डाइट चार्ट में बदलाव किया गया है। इसके चलते विद्यार्थियों को भरपेट खाना मिलेगा। साथ ही पौष्टिकता का भी अब विशेष ध्यान रखा जाएगा। पहले तीन टाइम खाने के महज 120 रुपये विद्यार्थियों को मिलते थे। इस बार सरकार ने यह राशि बढ़ाकर स्कूली खिलाड़ियों को सौगात दी है। अब तीन टाइम खाने में 250 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग ने डाइट चार्ट भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन

लंच में दो दालें खिलाड़ियों को मिलेंगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से भी इस बारे में समस्त उपनिदेशकों को बढ़ी डाइट मनी के तहत बेहतर और पौष्टिक खाना बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। दोगुना राशि बढ़ने से डाइट चार्ट में भी बदलाव हुआ है। खिलाड़ियों को नए व्यंजन इस बार परोसे जाएंगे। सरकार की ओर से डाइट मनी में पौष्टिक आहार शामिल करने का मकसद खिलाड़ियों को बेहतर खाना उपलब्ध करवाना है। गौरतलब है कि पहले 120 रुपये की राशि में तीन टाइम का खाना बच्चों को मिलता था। ऐसे में प्रबंधन को भी काफी परेशानियां होती थीं। अब तीन टाइम के खाने के लिए 250 रुपये की राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये मिलेगा
ब्रेकफास्ट और लंच में मक्खन के साथ ब्रैड, परांठा दही, चाय, कॉफी और दूध मिलेगा। लंच में पनीर, चावल, रोटी सलाद, अचार, दो दालें और हरी सब्जी देनी होगी। इसके अलावा रात के खाने में सीजन की सब्जियां, पुरी और मीठा आदि शामिल रहेगा।
विज्ञापन

सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि बच्चों को इस बार उच्च पौष्टिक भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए डाइट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इसके तहत ही व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed