फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rohru Shimla Ranju Negta Sari Panchayat Pradhan court verdict

हिमाचल प्रदेश: एक वोट से हारी रंजू ने साढ़े चार साल लड़ी लड़ाई, अब कोर्ट ने प्रधान की कमान थमाई; जानें मामला

Sat, 08 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 08 Nov 2025 05:00 AM IST
सार

जिला शिमला में शुक्रवार को जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने रंजू नेगटा को प्रधान पद की शपथ दिलाई। रंजू नेगटा को एक वोट से हार मिली थी। जिसकी लड़ाई उन्होंने हाईकोर्ट में लड़ी। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Himachal Rohru Shimla Ranju Negta Sari Panchayat Pradhan court verdict
रंजू नेगटा को एसडीएम गुरमीत नेगी ने दिलाई प्रधान पद की शपथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विकास खंड जुब्बल की सारी पंचायत में साढ़े चार साल पांच के लंबे इंतजार के बाद रंजू नेगटा प्रधान बनीं। उन्होंने प्रदेश उच्च न्यायालय में अपने हक की लड़ाई लड़ी। शुक्रवार को जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने रंजू को प्रधान पद की शपथ दिलाई। इससे पहले पंचायत प्रधान रहीं अनु रांगटा को पद से हटा दिया गया है। यह मामला वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव से जुड़ा है।

विज्ञापन

सारी पंचायत में रंजू नेगटा और अनु रांगटा प्रधान पद के लिए आमने-सामने थीं। 21 जनवरी 2021 को घोषित नतीजों में अनु रांगटा को 247 वोट और रंजू को 246 वोट पड़े थे। चुनाव में अनु रांगटा को महज एक वोट से विजयी घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम पर रंजू ने आपत्ति जताई और उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया। उनका आरोप था कि उनके पक्ष में पड़े कई वोटों को गलत तरीके से अवैध करार दिया गया, जबकि कुछ वोट अनुचित रूप से मान्य माने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने चुनावी रिकॉर्ड मंगवाकर वोटों की दोबारा गिनती करवाई। रीकाउटिंग के दौरान स्पष्ट हुआ कि अनु को कुल 244 वोट और रंजू को 245 वोट मिले हैं। 26 सितंबर को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए रंजू को सारी पंचायत की प्रधान घोषित किया। न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए 14 अक्तूबर को उपायुक्त शिमला ने भी अधिसूचना जारी कर रंजू को सारी पंचायत की प्रधान घोषित किया। शुक्रवार को जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने रंजू को प्रधान पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

न्याय की हुई जीत : रंजू
नवनिर्वाचित प्रधान रंजू नेगटा ने बताया कि लगभग पांच साल की कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार यह ऐतिहासिक पल आया है। पांच साल पहले सारी चुनाव में जो धांधली हुई, उसका अब खुलासा हुआ है। उन्हें खुशी है कि न्याय की जीत हुई है।

बस दो माह के लिए मिली कुर्सी
हालांकि, वह दिसंबर तक की प्रधान पद पर रहेंगी। दरअसल, दिसंबर या जनवरी में पंचायत चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed