Himachal: बीआरसीसी के 282 पदों के लिए दिसंबर में भर्ती, पहले रह चुके शिक्षकों की दोबारा नहीं होगी नियुक्ति
हिमाचल प्रदेश में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर के 282 पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने नए नियमों से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 282 पद भरने की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू होगी। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने नए नियमों से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर दी है। जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। बीआरसीसी के पदों पर पहले रह चुके शिक्षकों की दोबारा नियुक्ति नहीं होगी। लिखित परीक्षा, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी।
पांच साल के लिए करने का सरकार ने नया प्रावधान किया है। पूर्व में तीन साल के लिए इन्हें नियुक्त किया जाता था। 50 फीसदी नियुक्तियां जेबीटी और 25-25 फीसदी टीजीटी व प्रवक्ता कैडर से करने का फैसला लिया गया। लिखित परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों का शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी ने साक्षात्कार के माध्यम से चयन करना है। प्रवक्ताओं को पहली बार इस भर्ती में शामिल किया गया।
15 वर्ष से कम शैक्षणिक अनुभव वाले शिक्षक इन नियुक्तियों के लिए पात्र नहीं माने गए हैं। प्राइमरी की कक्षाओं के लिए जेबीटी और अन्य कक्षाओं के लिए टीजीटी और प्रवक्ताओं को बीआरसीसी नियुक्त करने की योजना है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिग्री करने वाले शिक्षक ही पात्र माने गए हैं। आवेदक को कंप्यूटर और समग्र शिक्षा की योजनाओं की जानकारी होना भी अनिवार्य किया गया है।
चयन प्रक्रिया के तहत 40 अंक लिखित परीक्षा और कक्षा में पढ़ाने के तरीके के आधार पर दिए जाने हैं। 40 अंक शैक्षणिक योग्यता और 20 अंक साक्षात्कार के रखे गए हैं। बीआरसीसी पर समग्र शिक्षा अभियान, शिक्षक प्रशिक्षण और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी रहती है।