फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh The tricolor flag will be shifted from Shimla Ridge ground it was installed in 2015

Himachal Pradesh: शिमला के रिज मैदान से शिफ्ट होगा तिरंगा झंडा, 2015 में किया गया था स्थापित; जानें वजह

Thu, 30 Jan 2025 06:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 Jan 2025 06:56 PM IST
सार

राजधानी शिमला में रिज मैदान पर स्थापित किया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। साल 2015 में 13.55 लाख रुपये की लागत से तिरंगे झंडे को रिज मैदान पर स्थापित किया गया था। वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh The tricolor flag will be shifted from Shimla Ridge ground it was installed in 2015
रिज मैदान पर स्थित राष्ट्रीय ध्वज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिज मैदान पर स्थापित किया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तिरंगे झंडे को रिज मैदान से हटाकर दूसरी जगह लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी दूसरी जगह तलाशने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


टका बैंच पर हो सकता है स्थापित
बताया जा रहा है कि रिज पर लगा 100 फीट ऊंचा झंडा रिज के साथ टका बेंच पर शिफ्ट किया जा सकता है। बता दें कि देशभर से शिमला पहुंचने वाले पर्यटक झंडे की तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद करते हैं।
विज्ञापन


टका बेंच का निरीक्षण
गुरुवार को शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने लोक निर्माण और नगर निगम के अधिकारियों के साथ झंडा लगाने को लेकर टका बेंच का निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक जगह फाइनल नहीं हुई है। विधायक ने अधिकारियों को जगह का चयन जल्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में 13.55 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया था तिरंगा झंडा
साल 2015 में 13.55 लाख रुपये की लागत से तिरंगे झंडे को रिज मैदान पर स्थापित किया गया था। यह तिरंगा झंडा सवा 9 मीटर लंबा और सवा 6 मीटर चौड़ा है। इसके लिए 30 मीटर लम्बा एक ऑटोमैटिक फ्लैग पोस्ट भी बनाया गया था। वर्तमान में इसकी देखरेख नगर निगम शिमला द्वारा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed