फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Relief to candidates Two years age relaxation in recruitment of 1423 posts

Himachal News: अभ्यर्थियों को राहत; 1,423 पदों की भर्ती में दो साल की आयु छूट, आयोग को मिली लिखित मंजूरी

Tue, 06 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 May 2025 05:00 AM IST
सार

80 पोस्ट कोड के तहत पूर्व में विज्ञापित 1,423 पदों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट प्रदान कर दी गई है। ये पद पूर्व सरकार के कार्यकाल में विज्ञापित किए गए थे, लेकिन भर्ती प्रक्रिया ढाई साल से लंबित है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Relief to candidates Two years age relaxation in recruitment of 1423 posts
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल सरकार ने राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर बड़ी राहत देते हुए 80 पोस्टकोड के तहत पूर्व में विज्ञापित 1,423 पदों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट प्रदान कर दी है। इस बाबत कार्मिक विभाग से आयोग को लिखित मंजूरी प्राप्त हो गई है। आयु में छूट मिलने से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो पिछले कई वर्षों से इन भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये पद पूर्व सरकार के कार्यकाल में विज्ञापित किए गए थे, लेकिन भर्ती प्रक्रिया ढाई साल से लंबित है। अब आयोग ने राज्य सरकार से पोस्टकोड की परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति मांगी है। सरकार की ओर से निर्णय लिया जाएगा कि विभिन्न विभागों में भरे जाने वाले इन पदों को नए भर्ती नियमों के तहत भरा जाएगा या भंग हो चुके आयोग की ओर से जारी विज्ञापन को अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन


अभी सरकार की ओर से यह फैसला भी नहीं लिया गया है कि अभ्यर्थियों से कितना आवेदन शुल्क वसूल किया जाएगा। ऐसे में अभी तक ढाई साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का रास्ता साफ नहीं हो सका है। सरकार के निर्णय के बाद ही चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। हालांकि, जिन विभागों, निगमों और बोर्डों में ये पद भरे जाने हैं, उनसे भरे जाने वाले पदों की संशोधित संख्या आयोग ने मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने 1,423 पदों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट दे दी है। भर्ती प्रक्रिया के आयोजन को लेकर प्रक्रिया जारी है- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed