फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Pilot Recruitment OTA Result Declared See Result Here

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog: राज्य चयन आयोग की पायलट भर्ती ओटीए का नतीजा घोषित, यहां देखें रिजल्ट

Fri, 10 Jan 2025 06:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Jan 2025 06:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का नतीजा घोषित कर दिया है। वर्ष 2022 में इस भर्ती को विज्ञाप्ति किया गया था लेकिन पेपरलीक मामले के चलते यह भर्ती पूरी नहीं हो पाई थी।
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog Pilot Recruitment OTA Result Declared See Result Here
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की पहली पायलट भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का नतीजा घोषित कर दिया गया है। आयोग की ओर से मार्च 2024 में पोस्ट कोड 1073 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 162 पदों को भरने के लिए सीबीटी का आयोजन किया गया था। हालांकि इस पोस्ट कोड के तहत भर्ती प्रक्रिया को भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के दौर में शुरू कर दिया था। वर्ष 2022 में इस भर्ती को विज्ञाप्ति किया गया था, लेकिन पेपरलीक मामले के चलते यह भर्ती पूरी नहीं हो पाई। यहां रहा रिजल्ट (दूसरी कॉपी)

विज्ञापन


नवगठित आयोग को इस भर्ती के लिखित परीक्षा की बजाए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन 30 मार्च 2024 को किया गया। प्रदेश में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसके बाद एडसिल एजेंसी की ओर से आयोग को सीबीटी का नतीजा सौंपा गया। साल 2022 में इस पोस्ट कोड के तहत 162 पदों को भरने के लिए 1848 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बाद में 451 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 112 अभ्यर्थियों ने सीबीटी को पास किया। इसके बाद 16 और 17 दिसंबर को परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई और इस दौरान 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दस्तावेज के मूल्यांकन के दौरान 40 अभ्यर्थियों के अपात्र पाए गए। ऐसे में कुल 62 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण कुल 100 पद रिक्त रह गए हैं।

विज्ञापन

जेओए आईटी के एक पद के लिए अजय चयनित
पोस्ट कोड 1000 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईडी के एक पद की परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया गया है। इस पद के लिए अभ्यर्थी अजय कंवर का चयन हुआ है। इस एक पद के लिए आयोग को कुल 22243 आवेदन प्राप्त हुए थे। 3883 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। दस्तावेजों के मूल्यांकन के बाद अजय कंवर को चयनित किया गया है। यह पद हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में भरा जाएगा।

पोस्ट कोड 1073 और 1000 का अंतिम नतीजा घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की बेवसाइट पर नतीजा देख सकते हैं- विक्रम महाजन, सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed