{"_id":"68a35b83cec2a8561900d5a5","slug":"himachal-pradesh-mother-murdered-and-body-buried-in-forest-son-arrested-pachhad-in-sirmaur-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश : मां की हत्या कर जंगल में दबा दिया शव, बेटा गिरफ्तार; सिरमौर जिले के पच्छाद का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश : मां की हत्या कर जंगल में दबा दिया शव, बेटा गिरफ्तार; सिरमौर जिले के पच्छाद का मामला
Mon, 18 Aug 2025 10:27 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:27 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सिरमौर जिले के पच्छाद के चढ़ेच गांव में एक बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के साथ लगते जंगल में दबा दिया। सोमवार सुबह आरोपी पुष्प कुमार मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस थाना पच्छाद पहुंचा। अभी पुलिस शिकायत पर कार्रवाई में जुटी थी कि शाम पांच बजे पुष्प कुमार की बहन जयवंती थाना पहुंची। उसने शिकायत में पुष्प कुमार पर मां जयवंती की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच के लिए आरोपी के घर पहुंचीं। उसके बाद छानबीन के लिए घर के नजदीक जंगल गई। यहां पुलिस को ताजा मिट्टी खोदी दिखी। इस पर पुलिस ने मौके पर खोदाई शुरू और नीचे 51 वर्षीय जयवंती का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि आरोपी ने वारदात को कब अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक वीसी नेगी ने बताया कि आरोपी पुष्प कुमार अपनी माता की गुमशुदगी को लेकर सुबह शिकायत लेकर थाना पहुंचा था। शाम पांच बजे के करीब उसकी बहन धनवंती थाने आई और कहा कि उसकी मां मिल नहीं रही है। उसे शक है कि उसके बाद ने मां को मार दिया है। घर में यही दोनों रहते हैं। इसके बाद पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और जंगल से शव को बरामद किया। डीएसपी ने बताया कि मृतक के गले, सिर व हाथ में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन