फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Kinnaur Landslide Bus Driver Conductor Was Connected Via Mobile Phone

Himachal Landslide: मलबे में दबी बस के ड्राइवर का चल रहा था मोबाइल, हादसे में फंसे लोग मांग रहे थे मदद

Wed, 11 Aug 2021 03:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 11 Aug 2021 03:36 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किन्नौर जिले में रिकांग पिओ-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Kinnaur Landslide Bus Driver Conductor Was Connected Via Mobile Phone
रिकांग पियो-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार को पहाड़ से चट्टानों के गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। पहाड़ से मलबा गिरने की वजह से नीचे से जा रही बस और कारें दब गई हैं। करीब 50-60 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। किन्नौर जिले के समीप नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मलबे में दबी बस के ड्राइवर का फोन उस वक्त काम कर रहा था और उससे फोन के जरिए संपर्क किया जा रहा था। मलबे में दबे लोग उसके जरिए मदद मांग रहे थे।

विज्ञापन


किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि मेरे चुनाव क्षेत्र किन्नौर में निगुलसारी नामक स्थान है उससे करीब 2 किलोमीटर पीछे रामपुर की तरफ भूस्खलन के कारण अभी एक बस दबी हुई है। कुछ छोटी गाड़ियों और एक ट्रक के भी दबे होने की आशंका है। बस का ड्राइवर निकल गया है। वह अभी सदमे में है, इसलिए स्पष्ट नहीं बता पा रहा है कि अंदर कितने लोग हैं। अभी तक रेस्क्यू करना संभव नहीं है। एक छोटी गाड़ी के ड्राइवर को बचा लिया गया है। ITBP मौके पर पहुंच गई है, लेकिन अभी तक चट्टानों का खिसकना बंद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज किन्नौर जिले में रिकांग पिओ-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए और स्थिति का जायज़ा लेने के लिए ITBP के महानिदेशक से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना और एनडीआरएफ को बुलाया गया
हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। घटना के दौरान बस का ड्राइवर बाहर कूद गया था। उसका कहना है कि बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री हैं। बस के पीछे आ रहा एक ट्रक और कुछ अन्य वाहन भी चट्टानों की चपेट में आए गए। राहत आर बचाव कार्य के लिए सेना और एनडीआरएफ को बुलाया जा रहा है, ताकि अलर्ट मोड पर और तेज गति से बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed