{"_id":"689c846dd6b914054005c54f","slug":"himachal-pradesh-high-court-strict-on-encroachment-on-jubbarhatti-airport-road-sought-status-report-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट रोड पर अतिक्रमण पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त, मांगी स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट रोड पर अतिक्रमण पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त, मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Thu, 14 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:00 AM IST
सार
जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे को जोड़ने वाली सड़क के दोनों ओर हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। खंडपीठ ने राज्य सरकार को मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे को जोड़ने वाली सड़क के दोनों ओर हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी किए हैं। खंडपीठ ने राज्य सरकार को मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की आदेश दिए हैं। अदालत ने आदेश दिया कि रिपोर्ट में बताया जाए कि सड़क किनारे हो रहे निर्माण के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है। मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
स्टेटस रिपोर्ट में उन सभी निर्माणों की सूची भी देने होगी जो अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं। कोर्ट ने पीडब्ल्यूडी से यह भी पूछा है कि सड़क के केंद्र से न्यूनतम कितनी दूरी पर निजी भूमि मालिक निर्माण कार्य और भवन बना सकते हैं। अदालत को इसे लेकर एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें हवाई अड्डे की सड़क पर निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत की गई थी और पीडब्ल्यूडी पर अनदेखी का आरोप लगाया गया है। अदालत ने इस पत्र को जनहित याचिका में बदलते हुए इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि जाम की वजह से हवाई अड्डे पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Himachal News: चिट्टे के साथ पुलिस कांस्टेबल समेत एक अन्य युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन