फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Diwali gift 8000 to 40000 DA arrears deposited in employees accounts

दिवाली तोहफा: कर्मियों के खाते में आए डीए के एरियर के 8 से 40 हजार; सीएम ने वित्त विभाग को जारी किए थे निर्देश

Sun, 19 Oct 2025 10:10 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 Oct 2025 10:10 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के करीब सवा दो लाख सरकारी कर्मचारियों और पौने दो लाख पेंशनरों के खातों में पिछले छह महीने के तीन फीसदी डीए के एरियर के 8 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक डाले गए हैं।
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Diwali gift 8000 to 40000 DA arrears deposited in employees accounts
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के करीब सवा दो लाख सरकारी कर्मचारियों और पौने दो लाख पेंशनरों को दिवाली से पहले बकाया महंगाई भत्ते के एरियर का तोहफा मिला है। सभी विभागों के कर्मचारियों के खातों में पिछले छह महीने के तीन फीसदी डीए के एरियर के 8 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक डाले गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के वित्त विभाग को इसके निर्देश जारी किए थे। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता का एरियर अप्रैल 2023 से लंबित है। यह चार फीसदी देय है। राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन करते हुए एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर के बीच का बकाया एरियर जारी किया है।

विज्ञापन

उधर, हिमाचल पेंशनर्स संयुक्त संघ के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का महंगाई भत्ते का एरियर जारी करने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के करीब 1 लाख 80 हजार पेंशनर उनके धन्यवादी हैं। 

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने राज्य सरकार का डीए का एरियर जारी करने का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मांग करते हैं कि कर्मचारियों का बकाया एरियर भी जारी किया जाए।

हिमफेड के कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए जारी
हिमफेड के कर्मचारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता जारी किया गया है। इसे एरियर के साथ दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी घोषणा की थी। यह निर्णय वित्त विभाग की ओर से 15 अक्तूबर को जारी की गई अधिसूचना के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के 75 वर्ष से अधिक आयु के 647 पेंशनरों को 23 करोड़ का एरियर जारी
ऊना। प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित एरियर, पेंशन, लीव एनकैशमेंट और अन्य वित्तीय देनदारियों के निपटारे के लिए राशि जारी कर दी है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना में पत्रकार वार्ता में कही। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु के 647 पेंशनरों को 23 करोड़ का एरियर जारी किया गया है।

यह एरियर वर्ष 2022 में घोषित हुआ था और पहली जनवरी 2016 से देय था। इसके अतिरिक्त 222 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए 29 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जिनकी पेंशन अप्रैल 2024 से लंबित थी। इसमें कम्यूटेशन राशि भी सम्मिलित है। अग्निहोत्री ने बताया कि सितंबर 2025 माह की पेंशन के भुगतान के लिए भी 23 करोड़ जारी किए गए हैं। साथ ही लीव एनकैशमेंट के लिए 33 करोड़ और डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) के लिए भी 33 करोड़ इसी महीने जारी किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी पेंशनर या कर्मचारी को अपने वित्तीय अधिकारों के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश की जनसेवा का प्रमुख माध्यम है और सरकार निगम को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ कल्याणकारी दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े सभी मामलों का निपटारा शीघ्रता और प्राथमिकता से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed