फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Counseling to fill 187 JBT posts from Divyang quota from 17 December

Himachal Pradesh: दिव्यांग कोटे से JBT के 187 पदों को भरने के लिए इस दिन से काउंसलिंग, ये भी होंगे पात्र

Thu, 28 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग कोटे के जेबीटी के 187 पद भरने को काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला में होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Counseling to fill 187 JBT posts from Divyang quota from 17 December
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग कोटे के जेबीटी के 187 पद भरने को 17 दिसंबर से काउंसलिंग शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने चार-चार जिलों के तीन समूह बनाकर 17 से 19 दिसंबर तक का शेड्यूल तैयार किया है। काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला में होगी। बीएड के साथ डीएलएड करने वाले भी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। टेट पास ही काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


मंडी में सबसे ज्यादा 37, कांगड़ा में 28, बिलासपुर में 16, चंबा में 15, हमीरपुर में 9, किन्नौर में 1, कुल्लू में 10, शिमला में 20, सिरमौर में 23, सोलन में 20 और ऊना में 8 पद भरे जाएंगे। 17 दिंसबर को मंडी, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिले की काउंसलिंग होगी। 18 को कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और ऊना तथा 19 दिसंबर को शिमला, सिरमौर, सोलन और बिलासपुर में पद भरने के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय-शिक्षण संस्थान से बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन पास होना चाहिए। पीजी में 55 फीसदी अंकों के साथ तीन साल की इंटीग्रेटिड बीएड-एमएड पास भी आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल के मूल निवासी या प्रदेश से दसवीं और बारहवीं कक्षा पास करने वाले ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। अनुबंध आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित होने पर 17,820 रुपये का वेतन मिलेगा। कांउसलिंग की मेरिट के आधार पर आवेदकों को उनकी प्राथमिकता के तौर पर जिला आवंटित किया जाएगा। 30 अंकों के आधार पर मेरिट तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed