फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: Bribe sought for signing 'Khair' tree felling file; BO arrested

हिमाचल प्रदेश: खैर कटान की फाइल पर साइन के लिए मांगी 22 की रिश्वत, बीओ गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 08:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 08:17 PM IST
सार

विजिलेंस के अनुसार वन विभाग के पट्टा ब्लॉक में तैनात बीओ खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति की फाइल को आगे बढ़ाने में टालमटोल कर रहा था। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh: Bribe sought for signing 'Khair' tree felling file; BO arrested
रिश्वत मांगने पर बीओ गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (विजिलेंस) ने वन विभाग के पट्टा रेंज के ब्लॉक अफसर (बीओ) को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बीओ ने खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर करने और उसे आगे बढ़ाने की एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। मामले में विजिलेंस ने रिश्वत की रकम पहुंचाने वाले दलाल को भी गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के अनुसार वन विभाग के पट्टा ब्लॉक में तैनात बीओ खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति की फाइल को आगे बढ़ाने में टालमटोल कर रहा था।

विज्ञापन

ठेकेदार ने पटवारी स्तर से आवश्यक अनुमति ले ली थी, लेकिन बीओ फाइल पर साइन करने में अनाकानी कर रहा था। आरोप है कि बीओ ने दलाल नरेश के माध्यम से ठेकेदार से रिश्वत की मांग की। दोनों के बीच 22 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। ठेकेदार ने इसकी सूचना पहले ही विजिलेंस को दे दी थी। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने पट्टा क्षेत्र में जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार ठेकेदार ने दलाल के माध्यम से रिश्वत की रकम बीओ तक पहुंचाई। इसी दौरान सिविल वर्दी में मौजूद विजिलेंस टीम ने दोनों को पकड़ लिया और रकम को मौके से कब्जे में ले लिया। डीएसपी विजिलेंस अनिल कुमार ने बताया कि दोनों को रिश्वत लेते मौके पर पकड़ा गया है। आरोपियों को शनिवार को सोलन स्थित अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed