फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh 327 posts abolished in Himuda Chief Engineer to be replaced by Advisor

हिमाचल प्रदेश: हिमुडा में 327 पद खत्म, अब चीफ इंजीनियर की जगह होगा एडवाइजर; नाहन में डिवीजन खत्म; जानें

Fri, 26 Sep 2025 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Sep 2025 07:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमुडा में 327 पदों को खत्म कर दिया है। हिमुडा के इस फैसले से कर्मचारियों में भारी रोष है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh 327 posts abolished in Himuda Chief Engineer to be replaced by Advisor
हिमुडा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवल्पमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) में 327 पदों को खत्म कर दिया है। चीफ इंजीनियर की जगह अब एडवाइजर का नया पद सृजित किया गया है। इस पद पर इंजीनियर को बतौर एडवाइजर तैनाती दी गई है। हिमुडा की गत दिनों हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

हिमुडा के इस फैसले से कर्मचारियों में भारी रोष है। हिमुडा ने सिरमौर जिले के नाहन में डिवीजन को भी खत्म कर दिया है। अब विभागीय मंत्री राजेश धर्माणी के विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में हिमुडा का नया डिवीजन होगा। हिमुडा में कर्मचारियों और अधिकारियों के 633 पद सृजित थे। इनमें से 352 पदों को भरा गया है, जबकि बाकी लंबे समय से खाली चल रहे थे। सरकार के इस फैसले से बेरोजगारों को झटका लगा है। सबसे ज्यादा बेलदार के 71 पदों को समाप्त किया गया है। इसके अलावा सीनियर असिस्टेंट के 45, चपरासी के 44, वर्क इंस्पेक्टर के 42, लिपिक के 24, जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 10, स्टेनो टाइपिस्ट के 9, चौकीदार के 8, सर्वेयर के 8, डिवीजनल अकाउंटेंट, प्लंबर, टीमेट के 7-7, इलेक्टि्रशियन के 5, पंप आपरेटर के 6, अधीक्षक ग्रेड-2 के 4, चालक और कारपेंटर के 3- 3 पद खत्म कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ इतने पद खत्म किए जाने पर कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में जाने की बात कही है। हिमुडा में पहले दो चीफ इंजीनियर होते थे, लेकिन अब यह पद समाप्त कर अब एक एडवाइजर रहेगा। हिमुडा हिमाचल प्रदेश में आवासीय काॅलोनियों का निर्माण करता है। रियल एस्टेट को बढ़ावा देने के लिए हिमुडा जमीनें खरीदता है। काॅलोनियों का निर्माण कर फ्लैट लोगों को बेचता है। हिमुडा ने जाठिया देवी में नई सेटेलाइट टाउनशिप बनाने का भी फैसला लिया है। यहां जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। सरकार की ओर से टाउनशिप बनाने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन

निष्क्रिय थे पद : धर्माणी
हिमुडा व टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि ये पद निष्क्रिय थे। ऐसे में इन्हें समाप्त कर दिया गया है। बीते कई वर्षों से इन पदों को नहीं भरा गया। भाजपा ने भी सत्ता में रहते हुए इन पदों को नहीं भरा। भाजपा नेताओं को अगर इसकी चिंता हो रही है तो उन्होंने अपने कार्यालय में क्यों इन पदों को नहीं भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed