फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Photos of the Raulane Festival in Kinnaur go viral celebrated in March and April

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर के राउलाने फेस्टिवल की तस्वीरें वायरल, मार्च और अप्रैल में मनाया जाता है यह त्योहार

Tue, 18 Nov 2025 09:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 09:18 PM IST
सार

Raulane Festival Kinnaur: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के राउलाने फेस्टिवल की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक पर इन फोटो की धूम है। 

विज्ञापन
Himachal Photos of the Raulane Festival in Kinnaur go viral celebrated in March and April
राउलाने फेस्टिवल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

किन्नौर जिले के कल्पा के राउलाने फेस्टिवल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रहीं हैं। हालांकि जनजातीय जिले का यह त्योहार मार्च और अप्रैल में मनाया जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक पर इन फोटो की धूम है। राउलाने फेस्टिवल अपने आप में अलग और अनोखा है। यह मेला पांच दिनों तक मनाया जाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


राउलने मेला किन्नौर के लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाता है, लेकिन कल्पा गांव का यह मेला अत्यंत प्रसिद्ध है और एक देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।  सस्कर पर्व के बाद यह मेला लगातार पांच दिनों तक मनाया जाता है। सस्कर पर्व में देवी-देवताओं का वास होता है और उनकी विदाई करने के बाद भी गांव से नहीं जाते हैं। उनकी विदाई के लिए यह मेला मनाया जाता है। मेले में तीन किरदार होते हैं, जिनमें एक राउला, राउलने और पुंदलु (जो भेड़ बकरियों की खाल पहनते हैं)। राउला को पारंपरिक कोट-पेंट और गाछी से मुंह छुपाया जाता है। राउलने को पारंपरिक वेशभूषा के साथ किन्नौरी आभूषणों से मुंह छुपाया जाता है। इस मेले की यह खासियत है कि इस मेले में सिर्फ और सिर्फ पुरुष ही भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed