{"_id":"67dfaef3450822945d0b4d58","slug":"himachal-on-seeing-the-police-swallowed-chitta-american-pistol-recovered-from-house-case-of-bilaspur-district-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पुलिस को देख निगल लिया चिट्टा, घर से अमेरिकन पिस्टल हुई बरामद; बिलासपुर जिले का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पुलिस को देख निगल लिया चिट्टा, घर से अमेरिकन पिस्टल हुई बरामद; बिलासपुर जिले का मामला
Sun, 23 Mar 2025 12:28 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:28 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस को देखते ही आरोपी ने चिट्टा निगल लिया। आरोपी अशोक कुमार के घर से तलाशी के दौरान पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कोट गांव में नशे के कारोबार की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अमेरिकन पिस्टल बरामद की है। इससे पहले ही पुलिस को देखते ही आरोपी ने चिट्टा निगल लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत आरोपी का मेडिकल टेस्ट करवाया है, ताकि उसके शरीर में नशे की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके। आरोपी अशोक कुमार के घर से तलाशी के दौरान पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि पिस्टल कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस मकसद से किया जाना था। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कोट गांव का अशोक कुमार नशे के कारोबार में लिप्त है।
विज्ञापन
इसके बाद भराड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने डीएसपी घुमारवीं से अनुमति लेकर शनिवार सुबह 10 सदस्यीय टीम के साथ आरोपी के घर पर छापा मारा। जब पुलिस ने घर में प्रवेश करने की कोशिश की तो आरोपी का पिता पुलिस से उलझ गया और तलाशी से रोकने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद पुलिस घर में दाखिल हुई और तलाशी के दौरान अशोक के कमरे में बेड की दराज से पिस्टल बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पाया गया कि यह पिस्टल विदेशी थी और उस पर ‘मेड इन यूएसए’ लिखा हुआ था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस पिस्टल में करीब 9 गोलियां एक साथ भरी जा सकती हैं। पुलिस ने जब आरोपी से लाइसेंस मांगा, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हथियार किस स्रोत से लाया गया और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था। पिस्टल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
त्रिलोकपुर जंगल में मृत मिलीं दो मादा तेंदुआ
उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बडैहर के त्रिलोकपुर जंगल में दो मादा तेंदुए अलग-अलग जगह मृत मिले हैं। एक की मौत सिर पर चोट लगने और एक की भूख के कारण हुई है। सुबह जब ग्रामीण सैर के लिए जंगल की तरफ निकले तो मैरा ककरोल में मादा तेंदुए पर लोगों की नजर पड़ी। उन्होंने वन रक्षक शुभम शर्मा को इसकी सूचना दी। वन रक्षक मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान बडैहर से भी सूचना मिली कि यहां पर एक तेंदुआ मृत पड़ा है। वन रक्षक ने दोनों का भरेड़ी वेटरनरी अस्पताल में मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि मैरा ककरोल के पास मृत पड़ी मादा तेंदुआ की उम्र दस महीने है, जिसकी सिर पर चोट लगने की वजह से मौत हुई है। वहीं बडैहर जंगल में मिली दूसरी तेंदुआ की मौत भूख के कारण हुई है। उधर, वन रक्षक शुभम शर्मा ने कहा कि दोनों मादा तेंदुआ हैं, जिनका मेडिकल करवाया गया है। एक की मौत सिर पर चोट लगने और एक की मौत भूख के कारण हुई है। दोनों का त्रिलोकपुर के जंगल में अंतिम संस्कार किया गया।