फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Now JE and Panchayat Secretary arrested in apple sapling purchase scam worth 1.25 crore Sanwal Churah

Himachal : सवा करोड़ के सेब पौधों के खरीद घोटाले में अब जेई और पंचायत सचिव गिरफ्तार, चुराह के सनवाल का मामला

Fri, 15 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

जिला चंबा की पंचायत सनवाल में हुए सवा करोड़ रुपये के सेब पौधो के खरीद घोटाले में कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू की छानबीन के बाद कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Now JE and Panchayat Secretary arrested in apple sapling purchase scam worth 1.25 crore Sanwal Churah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल चुराह के तहत पंचायत सनवाल में हुए सवा करोड़ रुपये के सेब पौधो के खरीद घोटाले में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस पूरे मामले में आठ गिरफ्तारियां पुलिस कर चुकी हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


इस मामले में पंचायत, कनिष्ठ अभियंता समेत ग्राम रोजगार सेवक संलिप्त पाए गए। इसके तहत पुलिस की ओर से वर्तमान प्रधान, उपप्रधान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब इस मामले में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सचिव को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू की हैं। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि घोटाले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हर पहलू की छानबीन के बाद कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


यह मामला वर्ष 2022 में एक शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद सुर्खियों में आया था। मनरेगा के अंतर्गत पौधरोपण के आठ कार्य स्वीकृत हुए थे। इन कार्यों पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे, लेकिन इसमें कुछ ही पौधे लगाए और वह भी गुणवत्ता में सही नहीं थे। इसके बाद सवा करोड़ की धांधली पर पुलिस में यह मामला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed