फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Nishant Sareen and Komal Khanna assets worth Rs 3.60 crore seized

Himachal News: निशांत सरीन और कोमल खन्ना की 3.60 करोड़ की संपत्ति जब्त, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

Wed, 03 Dec 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, शिमला।
विश्वास भारद्वाज, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Dec 2025 05:00 AM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी ने सहायक ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन और उसकी सहयोगी कोमल खन्ना की 3.60 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Nishant Sareen and Komal Khanna assets worth Rs 3.60 crore seized
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिमला ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन और उसकी सहयोगी कोमल खन्ना की 3.60 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। ईडी ने सरीन की शिमला के पंथाघाटी में जमीन व उस पर बना भवन और कोमल खन्ना का पंचकूला के सन सिटी परिक्रमा में फ्लैट अटैच किया है। एजेंसी का दावा है कि ये संपत्तियां अवैध आय से अर्जित की गई थीं।

विज्ञापन

जांच के दौरान ईडी को संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन, फर्जी घोषणाएं और आय के स्रोतों में गंभीर विसंगतियां मिली थीं। रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों ने अपनी वास्तविक आय छिपाकर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी घोषित आय की तुलना में काफी अधिक है। इससे पहले मामले में आरोपी कोमल खन्ना की जमानत याचिका अदालत की ओर से खारिज की जा चुकी है, ऐसे में उसकी गिरफ्तारी की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

8 ठिकानों पर छापेमारी में मिली थीं लग्जरी गाड़ियां, महंगी शराब
इसी साल जून में ईडी ने सरीन के आठ ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापे मारे थे, जिसमें लग्जरी गाड़ियां और महंगी शराब की बोतलें बरामद हुई थीं। आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए थे। वहीं, दो लग्जरी वाहन, 40 से अधिक बैंक खाते, एफडीआर, 3 लॉकर और 60 से अधिक बिना हिसाब की शराब की बोतलें भी जब्त की गई थीं।
विज्ञापन

एडीसी रहते ड्रग लाइसेंस जारी करने में कथित भ्रष्टाचार का आरोप
निशांत सरीन पर सहायक ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) रहते हुए ड्रग लाइसेंस जारी करने में कथित भ्रष्टाचार, पद का दुरुपयोग और रिश्वतखोरी का आरोप है। निशांत के खिलाफ स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की थी।

हरियाणा में भी दर्ज है एक और मामला
सरीन के खिलाफ वर्ष 2022 में हरियाणा पुलिस की ओर से एक अन्य एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसमें पंचकूला स्थित झेनिया फार्मास्यूटिकल्स की फर्जी पार्टनरशिप डीड तैयार कर अपनी सहयोगी कोमल खन्ना की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 95 प्रतिशत करने और धमकी व दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed