फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Yadavindra Goma and Deputy Chief Whip Pathania hit back at Leader of Opposition Jairam

Himachal News: यादविंद्र गोमा और उप मुख्य सचेतक पठानिया का नेता प्रतिपक्ष जयराम पर पलटवार

Thu, 24 Oct 2024 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Oct 2024 08:01 PM IST
सार

सुक्खू सरकार के मंत्री और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Himachal News Yadavindra Goma and Deputy Chief Whip Pathania hit back at Leader of Opposition Jairam
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के राज्य के युवाओं को नौकरी से वंचित रखने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने लगभग 20 महीने के कार्यकाल में रिकॉर्ड 31 हजार नौकरियों के अवसर पैदा किए हैं।

विज्ञापन


'भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के कारण लंबित थे परिणाम'
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पोस्ट कोड 817, 999 और 969 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। हाल ही में राज्य चयन आयोग के माध्यम से पोस्ट कोड 903, 992, 982, 994 और 997 के 88 पदों के परिणाम भी घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार के कारण इनके परिणाम लंबित थे।
विज्ञापन


'शिक्षा विभाग में 7,000 अध्यापकों के पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी'
दोनों कांग्रेस नेताओें ने वीरवार को कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में अध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है। शिक्षा विभाग में 7,000 अध्यापकों के पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में चरणबद्ध तरीके से 2,800 पद भरे जा रहे हैं और इसके तहत 1700 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। 1,100 जेबीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। शिक्षा विभाग में अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के तहत 2,163 नई नियुक्तियां की गई हैं और 1348 अध्यापकों की पदोन्नति की गई है। 700 प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इन्हें शीघ्र ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से ही 95 कॉलेज प्रिंसिपल और 483 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति की जा चुकी है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के तहत प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सरकार की नीतियों के फलस्वरूप एक वर्ष में ही राजस्व घाटे को नियंत्रित किया गया और 2 हजार 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया गया। प्रदेश सरकार ने 75 वर्ष की आयु से अधिक के 30 हजार पेंशन भोगियों के पेंशन बकाया का भुगतान किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सुझाव दिया कि नौकरियों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बोलने से पहले तथ्यों की पूरी तरह से जांच कर लें। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने कर्मचारियों को पेंशन का लाभ पाने के लिए चुनाव लड़ने तक की सलाह दे दी थी और एरियर को भी रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed