फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Work is stopped yet part of the tunnel collapsed danger looms over Hatoun village

Himachal News: बंद पड़ा है काम, फिर भी धंस गया टनल का हिस्सा, हटौण गांव पर मंडराया खतरा; सड़क की आवाजाही हुई बंद

Wed, 18 Sep 2024 08:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Sep 2024 08:13 PM IST
सार

जिला मंडी में पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत हटौण के डयोड गांव में निर्माणाधीन टनल के ठीक उपर एक हिस्सा अचानक धंस गया और इस कारण यहां बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है। वहीं, गांव के करीब 20 घरों पर खतरा मंडरा गया है।

विज्ञापन
Himachal News Work is stopped yet part of the tunnel collapsed danger looms over Hatoun village
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत हटौण के डयोड गांव में बुधवार दोपहर को निर्माणाधीन टनल के ठीक उपर एक हिस्सा अचानक धंस गया और इस कारण यहां बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है। इस कारण डयोड हटौण सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है और गांव के करीब 20 घरों पर खतरा मंडरा गया है। ग्रामीणों ने जब देखा कि सड़क किनारे गड्ढा बना हुआ है तो इसे देखने के लिए जब नजदीक गए तो उनके होश उड़ गए। यह गड्ढा इतना ज्यादा गहरा था कि पत्थर फैंकने पर उसके गिरने की आवाज तक नहीं आ रही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


स टकोली फोरलेन का जो निर्माण किया जा रहा है उसकी पहली टनल डयोड गांव के नीचे से होकर ही गुजर रही है। इस टनल की खुदाई का काम पूरा कर दिया गया है लेकिन बीते करीब चार महीनों से इसका काम बंद पड़ा हुआ है। ग्रामीण हरदेव शर्मा, कशमीर सिंह, गीता देवी और कोयला देवी ने बताया कि इससे पहले भी टनल निर्माण के कारण उनके घरों पर बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं। अब इस हिस्से के धंसने से घरों में और नई दरारें आना शुरू हो गई हैं। जहां यह गड्ढा पड़ा है उसके साथ लगती गौशाला को खाली कर दिया गया है। इससे पहले मेघ सिंह के घर के पास भी टनल का हिस्सा इसी तरह से धंसा था, वहां भी आज दिन तक कंपनी प्रबंधन ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं आया है और इनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हटौण के प्रधान नोख सिंह ने बताया कि टनल निर्माण के कारण जो नुकसान हो रहा है उसके बारे में कई बार निर्माण कार्य कर रही शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी, एनएचएआई, एसडीएम और डीसी मंडी को लिखित में दिया गया लेकिन आज दिन तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। अब डयोड के करीब 20 घरों पर खतरा मंडरा गया है। यदि यहां कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए कंपनी प्रबंधन, प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होंगे। वहीं, जब इस बारे में निर्माण कार्य कर रही शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है और जांच पड़ताल के लिए टीम को मौके पर भेजा जाएगा। मौके की स्थिजि जानने के बाद ही इस विषय पर कार्रवाई के संदर्भ में कुछ कहा जा सकेगा।



कितरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बन रहे पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट का काम बीते चार महीनों से ठेकेदारों को भुगतान न होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। चार महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी प्रबंधन ठेकेदारों को भुगतान नहीं कर पाई है। ऐसे में बंद पड़ी टनलों के उपर इस प्रकार से टनलों के धंसने के विषय को लेकर अब कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed