फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Union Minister Kiren Rijiju said After 71 years the country got a Buddhist cabinet minister

Himachal News : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- 71 साल बाद देश को मिला बौद्ध कैबिनेट मंत्री

Sun, 29 Jun 2025 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 06:08 PM IST
सार

केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मोदी सरकार में सभी अल्पसंख्यक समुदायों को बोनस के साथ बजट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के बाद पहली बार 71 वर्षों में कोई बौद्ध नेता केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal News Union Minister Kiren Rijiju said After 71 years the country got a Buddhist cabinet minister
केलांग में जनता को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय मामले मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के बाद पहली बार 71 वर्षों में कोई बौद्ध नेता केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बना है। उन्होंने खुद को अल्पसंख्यकों के अधिकारों का प्रतीक बताते हुए कहा कि अब अल्पसंख्यक मंत्रालय केवल एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि सभी छह अल्पसंख्यक समुदायों मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी के लिए समान रूप से कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस शासन में अल्पसंख्यक मंत्रालय का लाभ केवल मुसलमानों तक सीमित था, जबकि अन्य समुदाय योजनाओं से वंचित रहे। अब मोदी सरकार में सभी अल्पसंख्यक समुदायों को बोनस के साथ बजट दिया जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे हिमाचल के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से 200 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 167 करोड़ रुपये की योजनाएं अकेले लाहौल-स्पीति के लिए स्वीकृत हुई हैं। 80 प्रतिशत से अधिक बजट इसी जनजातीय जिले को दिया गया है। रिजिजू ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से हिमाचल दौरे पर हैं और इस दौरान लाहौल-स्पीति के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखीं। पहले दिल्ली में बैठकर नीति बनाई जाती थी, अब हम पहाड़ में आकर जनता के बीच नीति ला रहे हैं। बतौर बौद्ध नेता उनका मंत्री बनना पूरे समुदाय के लिए सम्मान की बात है। कहा कि उनका दायित्व है कि हम उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दें, जो दशकों तक उपेक्षित रहे।

विज्ञापन

लाहौल स्पीति के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सपना देखा नरेंद्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि लाहौल आना मुश्किल है, जाना मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस हालात को बदलना होगा। उसके लिए उन्होंने काम शुरु किया। अटल टनल की शुरुआत की। 3300 करोड़ की लागत से इतनी  ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने का सिलसिला शुरू हुआ। यह काम बहुत कठिन था लेकिन प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति ने यह काम पूरा करवाया।



2017 में सीएम बनने बाद जब मैं प्रधानमंत्री से मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि हर हाल में अटल टनल के काम को पूरा करना है। उस समय सिल्ला नाला के पास कोई समस्या आई थी और काम रुका हुआ था। मैने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अटल जी का सपना प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। इस टनल ने लाहौल स्पीति की तो जिंदगी ही बदल दी। एक विजनरी नेता का यही काम होता है। आज की  सुक्खू सरकार सिर्फ और सिर्फ काम बंद किए जा रही है। लाहौल के विकास के लिए भाजपा की पूर्व सरकार ने पचासों परियोजनाओं को मंजूरी दी और आज उनके काम पूरे हो गए हैं या अंतिम चरण में हैं। लाहौल स्पीति में पूर्व सरकार द्वारा खोले गए दर्जनों संस्थान सुक्खू सरकार ने बंद कर दिए। यह देने वाली नहीं जो पहले दिया है वह लेने वाली सरकार है।

 
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लाहौल में किए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के 150 करोड़ की सौगात मिलीं है लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से केंद्र सरकार का आभार तक नहीं जताया जाता है। आपदा हिमाचल को चार हजार करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी 1 लाख 20 हजार से ज्यादा आवास दिए गए लेकिन प्रदेश सरकार आभार का एक शब्द नहीं कहती है उल्टा ही अपमानित करने वाली बातें करती हैं। यह रवैया ठीक नहीं है। नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल की कठिनाइयों को समझा और नॉर्थ ईस्ट की तरह ही हिमाचल को स्पेशल स्टेट्स दिया और अब हिमाचल के सभी प्रोजेक्ट्स में केंद्र 90फीसदी सहयोग देता है।

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। स्पीति वैली में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर, आइस स्केटिंग रिंक और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट की आवश्यकता थी और स्थानीय लॉगों की मांग पर मुख्यमंत्री रहते मैने इसकी घोषणा भी की थी। गए। अब केंद्र सरकार द्वारा सभी परियोजनाओं को मंजूर कर लिया है और किन्नौर में दो स्पोर्ट कॉप्लेक्स, स्पीति में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर के लिए 75 करोड़, आइस स्केटिंग रिंक के लिए 08 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पिछले दो दिनों में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल के ट्राइबल एरिया को चार दिन लगाकर गाड़ियों से हर जगह गयनौर हिमाचल के ट्राइबल क्षेत्रों को समझा। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed