{"_id":"68736621e282c661af0ef7db","slug":"himachal-news-spu-declared-ba-final-year-exam-results-85-67-percent-passed-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: एसपीयू ने घोषित किया बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम, 85.67 फीसदी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: एसपीयू ने घोषित किया बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम, 85.67 फीसदी पास
Sun, 13 Jul 2025 01:24 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:24 PM IST
सार
एसपीयू मंडी ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। छात्र सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की अधिकारिक वेबसाइट (https://spumandiexam.in/) पर जाकर विद्यार्थी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का भवन
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। 85.67 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। 180 विद्यार्थियों का परिणाम प्रैक्टिकल और इंटरनल असेस्मेंट के मूल्यांकन के चलते अभी लंबित है। इस कारण टॉपर विद्यार्थियों की सूची सोमवार को अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
एसपीयू से समृद्ध मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति के 9,506 विद्यार्थियों ने अप्रैल-मई में फाइनल परीक्षा दी थी। इनमें से 8,144 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली है और शेष 1,362 विद्यार्थियों को रिअपीयर परीक्षा देनी होगी। छात्र सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की अधिकारिक वेबसाइट (https://spumandiexam.in/) पर जाकर विद्यार्थी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को टॉपर की सूची भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
कल से होंगी बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की सोमवार से शुरू हो रही बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रशिक्षु इसे अपनी लाॅग इन आईडी का उपयोग कर ऑनलाइन जनरेट कर इसका प्रिंट ले सकते हैं। बीएड की इन परीक्षाओं में बिना एडमिट कार्ड के बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा संचालन संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सुबह और दोपहर बाद के दो अलग-अलग सत्रों में होने वाली इन परीक्षाओं की ऑनलाइन हाजिरी मार्क की जाएगी, जिसे केंद्रों से विवि को भेजा जाएगा। बीएड वार्षिक पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 18 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें 900 प्रशिक्षु अपीयर होंगे। बीएड की दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11,404 बीएड प्रशिक्षु परीक्षा देंगे।
विश्वविद्यालय ने इस बार शिमला और सोलन के कुछ निजी बीएड कॉलेजों को छोड़कर अन्य विवि से संबद्ध सभी निजी बीएड कॉलेजों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इससे बीएड के इन हजारों प्रशिक्षुओं को अपने ही कॉलेज में परीक्षा देने की सुविधा होगी, उन्हें बरसात के इस मौसम में दूसरे केंद्रों में नहीं जाना पड़ेगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विश्वविद्यालय अब सभी संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों को अपने ही कॉलेज में परीक्षा केंद्र स्थापित कर परीक्षा संचालित करना अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है, ताकि प्रशिक्षुओं को सुविधा हो। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा फार्म भरने वाले प्रशिक्षुओं को परीक्षा रोलनंबर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र परीक्षा में डाउनलोड किए एडमिट कार्ड लेकर ही जाएं।