{"_id":"67dd746c80044441eb0b9453","slug":"himachal-news-priyanka-gandhi-vadra-reached-shimla-for-holidays-will-stay-at-her-residence-in-chharabra-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: प्रियंका गांधी वाड्रा छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची, छराबड़ा स्थित अपने आवास में ठहरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: प्रियंका गांधी वाड्रा छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची, छराबड़ा स्थित अपने आवास में ठहरेंगी
Fri, 21 Mar 2025 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 21 Mar 2025 07:45 PM IST
सार
प्रियंका गांधी वाड्रा छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा का अगले कुछ दिनों तक यहां पर रुकने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची। शाम 6:50 बजे वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला आई व यहां से सीधे छराबड़ा स्थित अपने आवास पहुंची।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा का छराबड़ा में अपना मकान है जहां पर वह अकसर छुट्टियां मनाने के लिए आती हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा का अगले कुछ दिनों तक यहां पर रुकने का कार्यक्रम है। कुछ माह पूर्व ही प्रियंका वाड्रा अपने पूरे परिवार पति, बच्चे व माता सोनिया गांधी के साथ शिमला आई थी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा का यह निजी दौरा है इस दौरान उनका किसी से भी मिलने का कार्यक्रम नहीं है। वह घर पर रहकर ही छुट्टियां मनाएंगी। प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा पहुंचते ही पुलिस ने वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी है। छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के घर के आसपास जवान तैनात किए हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।
विज्ञापन