{"_id":"66e19defa2f24d1ed80a0c50","slug":"himachal-news-postmaster-of-koti-branch-of-kunihar-arrested-accused-of-stealing-cash-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कुनिहार की कोटी शाखा का पोस्टमास्टर गिरफ्तार, नकदी चुराने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कुनिहार की कोटी शाखा का पोस्टमास्टर गिरफ्तार, नकदी चुराने का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 11 Sep 2024 07:11 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:11 PM IST
सार
पुलिस ने एक पोस्ट मास्टर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शाखा से 52,392 रुपये और कागजात चुराए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने कुनिहार क्षेत्र की एक शाखा के पोस्ट मास्टर को नकदी और जरूरी कागजात चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शाखा पोस्ट मास्टर कोटी मोनू कुमार निवासी हमीरपुर पर आरोप है कि उन्होंने शाखा से 52,392 रुपये और कागजात चुराए हैं। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के पास से डाकखाना की सरकारी मोहर, मोबाइल फोन और कार्यालय की ऑर्डर बुक बरामद कर ली है। नकदी की बरामदगी अभी बाकी है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। रिमांड पर लेकर उसे नकदी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोनू कुमार ने 22 जून को कोटी शाखा में ज्वाइन किया था। उनका तबादला हमीरपुर मुख्य डाकघर से यहां के लिए हुआ। डाक निरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक 30 जुलाई को उन्हें सहायक शाखा पोस्ट मास्टर ने सूचित किया कि मोनू कुमार 27 जुलाई से शाखा डाकघर के 52,392 रुपये समेत कार्यालय के उपकरण और जरूरी कागजात के साथ गायब हैं। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन