फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News On the complaint of SDM, a case has been registered against the woman in Kullu police station

Himachal News: एसडीएम की शिकायत पर कुल्लू थाना में महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 05 Oct 2025 02:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 Oct 2025 02:55 PM IST
सार

कुल्लू के एसडीएम रहे विकास शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Himachal News On the complaint of SDM, a case has been registered against the woman in Kullu police station
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुल्लू के एसडीएम रहे विकास शुक्ला पर दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला पर पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज हुआ है। एसडीएम शुक्ला ने चार दिन पहले कुल्लू पुलिस को शिकायत की थी।

विज्ञापन


एसडीएम ने महिला पर बिना अनुमति के उनके निवास में घुसने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा प्रताड़ित करने, छवि को बदनाम तथा जबरन वसूली के भी आरोप लगाए हैं। अब पुलिस ने बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


मामले में अब दोनों तरफ से केस दर्ज हो गया है। महिला ने एसडीएम पर दुराचार, सामूहिक दुराचार, मारपीट, गर्भपात करवाने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यसचिव को दी थी। जिसके बाद उन्होंने डीजीपी व गृह विभाग को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद महिला पुलिस थाना कुल्लू में एसडीएम के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जिसकी जांच डीएसपी मनाली कर रहे हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश महिला आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पुलिस से रिपेार्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सदर थाना कुल्लू में एसडीएम विकास शुक्ला की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामला और भी गहराता जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed