फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Omar Abdullah reached Kasauli to get rid of election fatigue

Himachal: चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला, बोले- पुरानी यादें हुईं ताजा; पार्टी पर कही ये बात

Fri, 04 Oct 2024 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 07:57 PM IST
सार

शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला लॉरेंस स्कूल सनावर में पहुंचे। वह अपनी चुनावी थकान मिटाने के लिए कसौली पहुंचे हैं। 
 

विज्ञापन
Himachal News Omar Abdullah reached Kasauli to get rid of election fatigue
लॉरेंस स्कूल में पहुंचे उमर अब्दुल्ला ओल्ड सनारियन के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। वह अपनी चुनावी थकान मिटाने के लिए कसौली पहुंचे हैं। वह दो-तीन दिन तक यहां रुकेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला लॉरेंस स्कूल सनावर में पहुंचे। उन्होंने यहां से 1989 बैच से पढ़ाई की है। इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं चुनावी थकान मिटाने के लिए कसौली आया हूं। अपने स्कूल में पहुंचकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि कसौली में काफी कुछ बदल गया है। जहां पहले कसौली में कुछ एक भवन ही दिखते थे, अब चारों और होटल इंडस्ट्री का कब्जा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने पुरानी साथियों से मिलकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने सनावर स्कूल में खेल सुविधाओं के ढांचे की सराहना की। कहा कि हाल के वर्षों में सनावर में बुनियादी ढांचे में अद्भुत सुधार हुआ है। सनावर के खेल मैदान अब बहुत सुंदर दिखते हैं। खिलाड़ी बेफिक्र होकर खेल सकते हैं, उन्हें चोट लगने की चिंता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed