{"_id":"678916136cc78bd8b50e025e","slug":"himachal-news-nayak-hemraj-of-mandi-awarded-with-army-medal-had-killed-two-terrorists-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मंडी के नायक हेमराज सेना मेडल से सम्मानित, दो आतंकवादियों को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मंडी के नायक हेमराज सेना मेडल से सम्मानित, दो आतंकवादियों को उतारा था मौत के घाट
Thu, 16 Jan 2025 07:52 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:52 PM IST
सार
मंडी जिले के मलवाणा गांव के नायक हेमराज 77वें आर्मी डे पर सेना मेडल से नवाजे गए। 28 फरवरी 2023 को पुलवामा में उन्होंने जान की परवाह किए बिना दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
पूने में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंडी के नायक हेमराज को मेडल पहनाते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले मंडी जिले के मलवाणा गांव के नायक हेमराज 77वें आर्मी डे पर सेना मेडल से नवाजे गए। यह बहादुरी पुरस्कार पुणे महाराष्ट्र में आर्मी डे पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिया।
विज्ञापन
हेमराज मलवाणा निवासी प्रकाश चंद के बेटे हैं। 28 फरवरी 2023 को पुलवामा में तैनाती के दौरान उन्हें एक गांव में आतंकवादी छिपे होने की सूचना मिली। नायक हेमराज के नेतृत्व में सेना के जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। एक घर में छिपे आतंकियों को जैसे ही सेना के पहुंचने की जानकारी मिली तो उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाब में नायक हेमराज और उसके साथियों ने जवाब दिया। इस मुठभेड़ के दौरान नायक हेमराज की टांगों और पीठ में गोलियां लगीं। जान की परवाह किए बिना हेमराज ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। लंबे उपचार के बाद हेमराज पूर्णरूप से स्वस्थ हैं। नायक हेमराज 62 केवेलरी तिवरी कैंट गुरदासपुर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन