फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Mobile network is average on highways in four districts including Una and Mandi

Himachal News: ऊना, मंडी समेत 4 जिलों के राजमार्गों में मोबाइल नेटवर्क औसतन, BSNL की कॉल ड्रॉप दर सबसे ज्यादा

Wed, 09 Jul 2025 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Jul 2025 07:00 PM IST
सार

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मई 2025 के दौरान व्यापक शहर, राजमार्ग और रेलवे मार्गों को कवर करते हुए हिमाचल प्रदेश लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) निष्कर्ष जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Mobile network is average on highways in four districts including Una and Mandi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर से गुजरने वाले राजमार्गों में सभी मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क का प्रदर्शन औसतन पाया गया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मई 2025 के दौरान व्यापक शहर, राजमार्ग और रेलवे मार्गों को कवर करते हुए हिमाचल प्रदेश लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) निष्कर्ष जारी किए हैं। ट्राई ने ऊना और मंडी शहर, ऊना से मंडी तक बिलासपुर होते हुए राजमार्ग मार्ग, मंडी से ऊना तक रिवालसर और हमीरपुर होते हुए और नई दिल्ली से ऊना रेलवे मार्ग पर नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया है।

विज्ञापन

ड्राइव परीक्षणों को शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हाटस्पाट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और उच्च गति वाले गलियारों में मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को पकड़ने के लिए डिजाइन किया था। ट्राई की टीमों ने 116.6 किलोमीटर शहरी परीक्षण, 283.9 किलोमीटर राजमार्ग परीक्षण, 384.8 किलोमीटर रेलवे परीक्षण, पांच हाट स्पाट स्थानों और 2.3 किलोमीटर पैदल परीक्षण पर परीक्षण किए। मूल्यांकन की गई तकनीकों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थे, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाते हैं। ऊना में किए मूल्यांकन में उच्च घनत्व वाले पड़ोस जैसे बरनोह, डंगोली, जल ग्रां, झलेड़ा और लाल सिंघी जबकि मंडी में पाखरी, कुन्नू, नारला, पधर और कोटरोपी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राई ने जिला और सत्र न्यायालय ऊना, आईसीएफएआई ऊना, आईआईटी मंडी, आईएसबीटी ऊना और सनराइज अस्पताल में वास्तविक दुनिया की स्थितियों का मूल्यांकन किया। 26 मई को ऊना शहर और 28 मई 2025 को मंडी शहर में वॉक टेस्ट किए थे, जो ऊना रेलवे स्टेशन और आईआईटी मंडी पर केंद्रित थे। इसमें पाया गया कि भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री वातावरण में मोबाइल नेटवर्क व्यवहार को कैप्चर करते थे।

विज्ञापन

बीएसएनएल की कॉल ड्रॉप दर सबसे ज्यादा
कॉल सेटअप सफलता दर एयरटेल में 98.90 फीसदी, बीएसएनएल 93.29 फीसदी, आरजेआईएल 98.70 फीसदी और वीआईएल की कॉल सेटअप सफलता दर 95.48 फीसदी है।
कॉल सेटअप समय एयरटेल में 1.28 सेकंड, बीएसएनएल 3.85 सेकंड, आरजेआईएल में 0.76 और वीआईएल का कॉल सेटअप समय 2.15 सेकंड रहा। कॉल ड्रॉप दर एयरटेल में 0.67 फीसदी, बीएसएनएल में 15.69 फीसदी, आरजेआईएल में 0.66 फीसदी और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर 2.03 फीसदी है।

भारत तेजी से डिजिटल रूप से एकीकृत अर्थव्यवस्था में तब्दील हो रहा है। ट्राई यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सेवा की गुणवत्ता अपेक्षाओं के अनुरूप बनी रहे। आईडीएफ परिणाम नेटवर्क सुधारों को दर्शाते हैं। परीक्षण वास्तविक समय में आरएआई आधारित उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करके किए गए थे। -अनिल कुमार लाहोटी, अध्यक्ष, ट्राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed