{"_id":"6720de684eaebc8344087c0a","slug":"himachal-news-ministers-anirudh-and-goma-offices-will-change-again-in-the-secretariat-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सचिवालय में फिर बदलेंगे मंत्री अनिरुद्ध और गोमा के कार्यालय, यहां होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सचिवालय में फिर बदलेंगे मंत्री अनिरुद्ध और गोमा के कार्यालय, यहां होंगे शिफ्ट
Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
सार
कैबिनट मंत्री अनिरुद्ध सिंह और यादविंद्र गोमा के कार्यालय अगले महीने आर्म्सडेल भवन की पांचवीं से छठी मंजिल के लिए शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
कैबिनट मंत्री अनिरुद्ध सिंह और यादविंद्र गोमा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राज्य सचिवालय में दो मंत्रियों अनिरुद्ध सिंह और यादविंद्र गोमा के कार्यालय फिर बदलेंगे। इनके दफ्तर अगले महीने आर्म्सडेल भवन की पांचवीं से छठी मंजिल के लिए शिफ्ट किए जाएंगे। इनके कार्यालयों का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अब इनके रंग-रोगन और सजावट का काम ही चल रहा है। मंत्रियों के स्टाफ के लिए भी अलग कक्ष तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का कार्यालय कुछ महीने पहले ही एलर्जली भवन से नए आर्म्सडेल भवन के लिए स्थानांतरित किया था। उस वक्त नए बने युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा के दफ्तर को भी इसी भवन के लिए बदला था। इन्हें इस भवन की पांचवीं मंजिल में कार्यालय दिए गए। मुख्यमंत्री और अन्य सभी मंत्री एलर्जली भवन में ही बैठते हैं, जबकि दो मंत्री ही इस नए भवन में बैठाए गए। अब इन्हें फिर से छठी मंजिल के लिए बदला जा रहा है। इसकी वजह यह है कि निचली मंजिल में मंत्रियों और उनके स्टाफ के लिए पर्याप्त कक्ष और स्थान नहीं है। न ही मंत्रियों के दफ्तरों को सही तरीके से बना माना जा रहा है। इन दिनों दोनों के नए कार्यालयों की फर्निशिंग चल रही है। महीने भर में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद फर्नीचर की सेटिंग होते ही इनके दफ्तर एक मंजिल और ऊपर बदले जाएंगे। राज्य लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने कहा कि भवन की छठी मंजिल में किया जा रहा सिविल वर्क पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
ब्यूटीफिकेशन का काम भी होगा शुरू
नए आर्म्सडेल भवन की सातवीं मंजिल के ब्यूटीफिकेशन का काम भी जल्दी शुरू होगा। इसमें कई जगहें खाली हैं, उनकी ब्यूटीफिकेशन की जाएगी। इस सौंदर्यीकरण का एक बार लगाया टेंडर रद्द कर दिया है। अब इसे जल्दी ही दूसरी बार लगाया जाएगा।
विज्ञापन