फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Hindu organizations roared in Sunni Shimla Masjid Controversy Himachal

Himachal News: शिमला के सुन्नी में गरजे हिंदू संगठन, बोले- बाहरी लोगों का हो सत्यापन; लव जिहाद पर भी चिंता

Sun, 15 Sep 2024 10:34 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 10:34 AM IST
सार

शनिवार को हिंदू संगठनों ने शिमला के सुन्नी में हल्ला बोला। लोगों ने कहा कि यहां बाहरी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और डेमोग्राफी बदलने की साजिश रची जा रही है। लोगों ने लव जिहाद के मामले बढ़ने पर भी चिंता जताई। साथ ही क्षेत्र में बनी मस्जिद की जांच की मांग उठाई।

विज्ञापन
Himachal News Hindu organizations roared in Sunni Shimla  Masjid Controversy Himachal
सुन्नी में हिंदू संगठन लोगों ने मस्जिद के विरोध में रोष रैली निकाली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली और मंडी में मस्जिदों में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद शनिवार को हिंदू संगठनों ने शिमला के सुन्नी में हल्ला बोला। लोगों ने बाजार में रोष रैली निकाल लोगों ने जहां संजौली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की वहीं, सुन्नी क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोगों के सत्यापन की मांग की। 

विज्ञापन




लोगों ने कहा कि यहां बाहरी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और डेमोग्राफी बदलने की साजिश रची जा रही है। लोगों ने लव जिहाद के मामले बढ़ने पर भी चिंता जताई। साथ ही क्षेत्र में बनी मस्जिद की जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते सुन्नी बाजार में दुकानें बंद रहीं। सुबह करीब 11 बजे पहले सुन्नी स्कूल की तरफ लोग नारेबाजी करते हुए चौक की ओर बढ़े और जय श्रीराम, वंदे मातरम, हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक बाजार में प्रदर्शन करने के बाद लोग सुन्नी चौक पर एकत्रित हुए। लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। प्रदर्शन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। लोगों ने गुस्सा जताया कि क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और जांच नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद जाने वाले रास्तों पर रहा पुलिस का पहरा
प्रदर्शन के चलते यहां जामा मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात रही। मुख्य मार्ग को बैरिकेड से बंद किया गया था। बाजार में भी मस्जिद जाने वाले रास्ते में जवान तैनात रहे। किसी को इस ओर जाने की अनुमति नहीं थी। जिला पुलिस के साथ बटालियनों से आए जवानों ने स्थिति संभाली। जिया लाल शर्मा ने संजौली प्रदर्शन के दौरान लोगों पर किए केस वापस लेने की मांग की।

प्रवासियों का उनके गृह क्षेत्र के थाना से हो सत्यापन
प्रदर्शनकारियों ने मांग उठाई कि बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की उनके गृह क्षेत्र के थाने से सत्यापन किया जाए ताकि पता चल सके की कहीं कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति हमारे क्षेत्र में तो नहीं आ रहा है। स्थानीय लोग भी अपने यहां किराये पर रखने से पहले बाहरी लोगों का सत्यापन करवाएं। बलबीर ने कहा कि चुनावों में प्रवासी लोगों के वोटरकार्ड न बनाए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed