{"_id":"66fd5b6c4f9659ddac007f76","slug":"himachal-news-gram-sabha-in-3615-panchayats-in-himachal-proposal-passed-to-save-youth-from-drug-addiction-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में 3,615 पंचायतों में ग्रामसभा, युवाओं को नशे से बचाने का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में 3,615 पंचायतों में ग्रामसभा, युवाओं को नशे से बचाने का प्रस्ताव पारित
Wed, 02 Oct 2024 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:10 PM IST
सार
हिमाचल की 3,615 पंचायतों में हुई ग्राम सभा में युवाओं को नशे से बचाने, नशा कराने वालों की पहचान किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
(ग्राम सभा) सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल की पंचायतों में 3,615 पंचायतों में बुधवार को ग्राम सभा हुई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों समेत लोगों ने स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस बार ग्राम सभाओं में युवाओं को नशे से बचाने, नशा कराने वालों की पहचान किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। युवाओं को नशे से बचाने के लिए कई पंचायतों में शपथ भी ली गई। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से पंचायतों में हुए नुकसान के बारे में भी चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों को गति देने और विकास कार्यों की नई शैल्फें डाली गईं।
विज्ञापन
पंचायतों में साढ़े 11 बजे ग्राम सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान ने की। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम सभा के लिए 7 मामलों का एजेंडा भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों, महिला मंडल, युवक मंडल और गैर सरकारी संगठनों को जमीनी स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरुकता पैदा करने में जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है।
विज्ञापन