फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Former CM Shanta Kumar said Getting final approval for bulk drug is a big achievement

Himachal News : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार बोले- बल्क ड्रग की अंतिम स्वीकृति मिलना बड़ी उपलब्धि

Mon, 15 Sep 2025 07:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Sep 2025 07:54 PM IST
सार

ऊना में बल्क ड्रग पार्क की भारत सरकार से अंतिम स्वीकृति मिलना बड़ी उपलब्धि है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रक पार्क से दवाई उद्योग में सबसे बड़ी कठिनाई चीन पर हमारी निर्भरता समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
Himachal News Former CM Shanta Kumar said Getting final approval for bulk drug is a big achievement
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि ऊना में बल्क ड्रग पार्क की भारत सरकार से अंतिम स्वीकृति मिलना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और हिमाचल की जनता को बधाई दी है। इस परियोजना पर कुल दो हजार करोड़ रुपये प्रारंभ में खर्च होंगे और बाद में 20 हजार करोड़ रुपये का और निवेश होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल पहले ही दवाई उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। भारत को दवाई उद्योग के लिए विश्व की फार्मेसी कहा जाता है। भारत में बनने वाली दवाई में 40 प्रतिशत हिमाचल में बनती है। इस उद्योग में हजारों लोगों को रोजगार मिला है। दवा उद्योग में सबसे महत्वपूर्ण एक केएसएम कच्चा माल है। यह अति विशेष सामग्री आजकल चीन से आती है। इसका निर्माण ऊना के बल्क ड्रक पार्क में शुरु हो जाएगा। इससे दवाई उद्योग में सबसे बड़ी कठिनाई चीन पर हमारी निर्भरता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


इस उद्योग में करीब 30 हजार करोड़ का कुल निवेश होगा और 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अति महत्वपूर्ण उद्योग के लिए भारत सरकार की अंतिम स्वीकृति मिलने पर उन्होंने हिमाचल की सरकार और जनता को बधाई दी है। इस योजना के पूरा होने पर हिमाचल केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के दवाई उद्योग के मानचित्र पर उभर जाएगा। शांता ने कहा कि दवाइयों के नमूने फेल होते हैं। इस पर रोक लगाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed