फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Fifty teachers going abroad will be selected on the basis of 20 marks

Himachal News: 20 अंकों के आधार पर होगा विदेश जाने वाले पचास शिक्षकों का चयन, जानें सबकुछ बस एक क्लिक पर

Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश जाने के लिए 20 अंकों के मानकों पर खरा उतरना होगा। ये अंक कैसे मिलेंगे जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Fifty teachers going abroad will be selected on the basis of 20 marks
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों में पढ़ाने वाले 50 शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर विदेश जाने के लिए 20 अंकों के मानकों पर खरा उतरना होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों के आवेदनों की छंटनी के नियमों को लेकर जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किया है। 25 प्रिंसिपल, 15 प्रवक्ताओं और पांच-पांच हेडमास्टरों व डीपीई का चयन किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में आठ साल सेवाएं देने पर चार अंक और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर चुके शिक्षकों को पांच अंक मिलेंगे। तीन दिनों में प्रिंसिपलों और उपनिदेशकों को आवेदन शार्टलिस्ट करने के उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों का अब नए नियमों से चयन होगा। अनुभव, वार्षिक परीक्षा परिणाम, एसीआर, पुरस्कार और नियुक्ति भी चयन का आधार होगा। सरकार के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने नियम संशोधित किए हैं। इस वर्ष दो चरणों में विभिन्न श्रेणियों के 100-100 शिक्षक सिंगापुर भेजे थे। चयन पर खूब सवाल उठे। ऐसे में अगले वर्ष किस आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाना है, इसको लेकर नए नियम तैयार किए गए हैं। अब विदेश जाने के इच्छुक शिक्षकों के वार्षिक परिणाम किस प्रकार के रहे हैं। प्रदेश के किन-किन क्षेत्रों में सेवाएं दी हैं। उन्हें किन उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्राप्त हुए। एसीआर किस प्रकार की है। किस विशेष विषय में अनुभवी हैं। इन सभी बिंदुओं को आधार बनाते हुए ही अब शिक्षकों का चयन होगा।
विज्ञापन


सभी जिला उपनिदेशकों से विदेश जाने के इच्छुक शिक्षकों के आवेदनों में इन जानकारियों को सही तरीके से खंगालने को कहा है। पहले शैक्षणिक भ्रमण पर जा चुके शिक्षकों के आवेदन मंजूर नहीं किए जाएंगे। शिक्षकों को उनके शिक्षण कौशल में सुधार के लिए एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रताएं पूरी करने के बाद 20 अंकों में से होगी छंटनी
अन्य आवश्यक पात्रताएं पूरी करने के बाद शिक्षकों के आवेदनों की 20 अंकों के आधार पर छंटनी होगी। 15 वर्ष से अधिक शैक्षणिक अनुभव रखने वाले शिक्षकों को पांच, 10 साल से अधिक अनुभव पर 4 और पांच साल से ज्यादा पर तीन अंक दिए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों को पांच, राज्य पुरस्कार पर चार और एमएड करने वालों को तीन अंक मिलेंगे। पीएचडी करने वालों को चार और एमफिल वालों को दो अंक मिलेंगे। आठ साल तक जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वालों को चार अंक दिए जाएंगे। अगर शिक्षक उसी जनजातीय जिला का निवासी होगा तो दो अंक मिलेंगे। अगर किन्हीं शिक्षकों के अंक बराबर रहेंगे तो संबंधित कैडर के वरिष्ठ शिक्षक को विदेश जाने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed