{"_id":"683f0e727a91c917d20b281e","slug":"himachal-news-double-bench-will-hear-the-petition-of-sp-shimla-sanjeev-gandhi-on-thursday-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: एसपी शिमला संजीव गांधी की याचिका पर डबल बेंच वीरवार को करेगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: एसपी शिमला संजीव गांधी की याचिका पर डबल बेंच वीरवार को करेगी सुनवाई
Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:00 AM IST
सार
एसपी शिमला संजीव गांधी हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की है। अपील में एसपी गांधी की ओर से मांग की गई है कि विमल नेगी की मौत मामले की पूरी जांच हाईकोर्ट की देखरेख में की जाए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर एसपी शिमला संजीव गांधी की अपील याचिका पर वीरवार को सुनवाई होगी। यह मामला मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है। रजिस्ट्री की ओर से अपील में जो आपत्तियां दर्ज की गईं थीं, उन्हें सोमवार को दुरुस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
अपील में एसपी गांधी की ओर से मांग की गई है कि विमल नेगी की मौत मामले की पूरी जांच हाईकोर्ट की देखरेख में की जाए। गांधी ने सरकार समेत पॉवर कॉरपोरेशन, सीबीआई, विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी, डीजीपी और गृह मंत्रालय को भी पार्टी बनाया गया है। वहीं, किरण नेगी की ओर से पहले से ही कैविएट याचिका दायर की गई है कि अगर एकल जज के फैसले को कोई चुनौती देता है तो मुख्य पार्टी को सुने बिना अदालत कोई फैसला पारित न करे।
विज्ञापन