फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Daughter also became lieutenant along with sons will serve on the border

Himachal News: बेटों के साथ बेटी भी बनी लेफ्टिनेंट, सरहद पर करेंगे सेवा

Sun, 09 Mar 2025 11:41 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कांगड़ा Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Mar 2025 11:41 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर की काजल राय सदाना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। वहीं, मंडी कॉलेज के एनसीसी एयरविंग के सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार और कैडेट वारंट ऑफिसर विनय ठाकुर चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बने। 

विज्ञापन
Himachal News Daughter also became lieutenant along with sons will serve on the border
काजल को स्टार लगाते माता पिता/लेफ्टिनेंट पंकज व विनय ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी शहर की काजल राय सदाना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। चेन्नई के ऑफिसर अकादमी में एक साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुई पासिंग आउट परेड में काजल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव प्राप्त किया। चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में काजल के पिता भूपेंद्र सदाना, मां अंजना सदाना और छोटा भाई आशुतोष सदाना भी उपस्थित रहे। काजल को पीओपी के बाद भारतीय सेना ने सिक्किम में पहली पोस्टिंग मिली है।
विज्ञापन


तीसरे प्रयास में किया टॉप
काजल ने दो बार एसएससी की परीक्षा दी, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका। तीसरी बार न सिर्फ काजल को सफलता मिली बल्कि उन्होंने पूरे देश में टॉप किया। काजल के पिता भूपेंद्र सदाना और मां अंजना सदाना कहते हैं कि यह सब कुछ काजल की मेहनत से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार को काजल की इस उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन

एक ही कॉलेज से पढ़े पंकज और विनय
मंडी कॉलेज के एनसीसी एयरविंग के सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार और कैडेट वारंट ऑफिसर विनय ठाकुर चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बने। लेफ्टिनेंट पंकज कुमार और लेफ्टिनेंट विनय ठाकुर वल्लभ कॉलेज के पूर्व छात्र एवं हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट रह चुके हैं। लेफ्टिनेंट पंकज कुमार मंडी के नजदीक कोर्टमोरस धूमा देवी क्षेत्र से संबंध रखते हैं। पंकज के पिता दीवान ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता एवं बागवान हैं।

कोर ऑफ इंजीनियर्स में सेवा देंगे राहुल 
पपरोला के खड़ानाल पंचायत के राहुल आचार्य ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने नाम रोशन किया है। वे अब भारतीय सेना की कोर ऑफ इंजीनियर्स में सेवाएं देंगे। शनिवार को ओटीए गया के कैप्टन एमवी प्रांजल स्टेडियम में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने भाग लिया। इस गौरवपूर्ण क्षण के बाद उनके पिता भूतपूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं लेखक अनुज आचार्य और माता वर्षा आचार्य ने उनके कंधों पर स्टार्स लगाए।
विज्ञापन

सेना में तीसरी पीढ़ी
राहुल के परिवार की तीसरी पीढ़ी भारतीय सेना में सेवा देगी। ओटीए गया में आयोजित एक भव्य समारोह में उनके माता-पिता को गौरव पदक देकर राहुल को सम्मानित किया। काजल के पिता भूपेंद्र सदाना और मां अंजना सदाना कहते हैं कि यह सब कुछ काजल की मेहनत से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार को काजल की इस उपलब्धि पर गर्व है।

पांगी की आंचल नेगी बनीं एयर होस्टेस
हौसले बुलंद हों तो चुनौतियों के पहाड़ भी छोटे पड़ जाते  हैं। यदि लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते जाओगे तो मंजिल मिल ही जाएगी। यह कहना है इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के रूप में चयनित हुई  पांगी गांव की आंचल नेगी का। किन्नौर जिले के पांगी गांव के अजय कुमार और लक्ष्मी की बेटी आंचल नेगी का इंडिगो एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस चयन हुआ है। उन्होंने 7 मार्च को नौकरी ज्वाइन कर ली। आंचल ने 18 साल की उम्र में आसमान छूकर गांव और छोटे कस्बों की लड़कियों के लिए उदाहरण पेश किया है। आंचल ने डीएवी स्कूल रिकांगपिओ और डीपीएस झाकड़ी से पढ़ाई की। आंचल चेन्नई बेस से सेवाएं देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed