फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Crackdown on speeding is being done with ITMS cameras four crore fine collected

Himachal News: आईटीएमएस कैमरों से तेज रफ्तार पर कसा जा रहा शिकंजा, चार करोड़ जुर्माना वसूला

Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आईटीएमएस कैमरों की मदद से करीब 4 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। इन कैमरों को प्रदेश के नेशनल हाईवे, फोरलेन और स्टेट हाईवे पर स्थापित किया गया है। 
 

विज्ञापन
Himachal News Crackdown on speeding is being done with ITMS cameras four crore fine collected
आईटीएमएस कैमरा (सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने में आईटीएमएस कैमरे कारगर साबित हो रहे हैं। इस साल अभी तक इन कैमरों की मदद से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से करीब 4 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। प्रदेशभर में 66 इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों को प्रदेश के नेशनल हाईवे, फोरलेन और स्टेट हाईवे पर स्थापित किया गया है। इसका मकसद हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसना है।

विज्ञापन


प्रदेश में होने वाले सड़क हादसों की छानबीन में सामने आया है कि चालक की लापरवाही के कारण ज्यादातर हादसे होते हैं। इसमें तेज रफ्तार हादसे का मुख्य होता है। आईटीएमएस कैमरे ऐसे वाहनों की रफ्तार को डिटेक्ट करते हैं और उनके खिलाफ चालान जारी किए जाते हैं। यह कैमरे इसके अलावा सीट बेल्ट नहीं पहनने वाले चालकों पर भी कार्रवाई करने में सहायक साबित हो रहे हैं। एएसपी टीटीआर नरवीर ठाकुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। आईटीएमएस कैमरों की मदद से नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों से करीब चार करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और हादसों को कम करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

 

हर जिले में वाहनों को मॉनिटरिंग कर रहीं टीमें
प्रदेशभर में हादसों को रोकने के लिए जिला स्तर पर पुलिस की टीमें लगातार कार्यरत हैं। प्रदेशभर में यातायात की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए हर जिले में डेडिकेटिड टीमें तैनात की गई हैं, जो जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम से काम करती हैं। यहां टीमें आईटीएमएस के माध्यम से यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए पाए गए चालकों के खिलाफ चालान जारी कर रही हैं। जिला पुलिस का मकसद है कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिले और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए आधुनिक वाहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इनसे भी वाहनों की तेज रफ्तार और नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed