फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM Sukhvinder Singh Sukhu said EKYC will be completed by February 15 in the electricity board

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- बिजली बोर्ड में 15 फरवरी तक पूरी की जाएगी ईकेवाईसी

Fri, 10 Jan 2025 05:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Jan 2025 05:49 PM IST
सार

CM Sukhvinder Singh Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhvinder Singh Sukhu said EKYC will be completed by February 15 in the electricity board
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैठक की अध्यक्षता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा विभाग व अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक ली। कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की है। मुख्यमंत्री ने संपन्न विद्युत उपभोक्ताओं से स्वैच्छिक तौर पर सब्सिडी छोड़ने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं की भी विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड को और अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बोर्ड की गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए नवोन्वेषी प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में विधायक संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

सीएम से की बिजली बोर्ड में युक्तिकरण न करने की मांग
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद मिनिस्ट्रियल सर्विसेस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन चंद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रदेश सचिवालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बोर्ड मे हो रहे रहे युक्तिकरण के नाम पर मिनिस्ट्रियल स्टाफ का कोई भी पद समाप्त न करने की मांग की। एसोसिएशन के प्रेस सचिव रामेशवर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि युक्तिकरण में सभी श्रेणियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस माह के अंत में एसोसिएशन के साथ बैठक करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed