फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News CM Sukhu inaugurated the Trauma Center Level-2 of Tanda Medical College

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी सौगात, टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेवल-दो का किया उद्घाटन

Mon, 28 Oct 2024 09:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा/कांगड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा/कांगड़ा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Oct 2024 09:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कांगड़ा जिला में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उच्चस्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी, जिसकी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Himachal News CM Sukhu inaugurated the Trauma Center Level-2 of Tanda Medical College
मुख्यमंत्री सुक्खू टांडा मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कांगड़ा जिला में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उच्चस्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी, जिसकी तैयारी चल रही है। पुरानी तकनीक के साथ बेहतरीन देखभाल सुविधा नहीं दी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि सभी मेडिकल कॉलेज अपनी मांगें रखें और प्रदेश सरकार हर अनुरोध को स्वीकार करेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से सुविधाओं को बढ़ा रही है। राज्य की लगभग आधी स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं को पूरा कर रहे टांडा मेडिकल कॉलेज को नवीनतम तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के साथ स्तरोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन


मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर छह करोड़ रुपये हुए खर्च
टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में सालाना लगभग 5.89 लाख मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिसके दृष्टिगत सुधारों की तत्काल आवश्यकता है। सुक्खू ने कहा कि जिन विभागों में मरीजों की संख्या अधिक है, वहां डॉक्टरों की नियुक्ति और सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। डॉक्टर-मरीज अनुपात में सुधार के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं और नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया गया है। इस ट्रॉमा सेंटर में मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर छह करोड़ रुपये, निर्माण कार्यों पर 1.50 करोड़ रुपये और अन्य संबद्ध सेवाओं पर 2.77 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन




सुक्खू ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें न्यूरो सर्जन का एक, एनेस्थेटिस्ट के तीन, ऑर्थोपैडिक सर्जन का एक पद, कैजुअल्टी मेडिकल अधिकारी के आठ पद, स्टाफ नर्स के 40 पद, नर्सिंग अटेंडेंट के 16 पद, ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन के पांच पद, रेडियोग्राफर के चार पद, लैब तकनीशियन के दो पद और मल्टी टास्क वर्कर के 15 पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 72 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है और शेष पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। सीएम ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में सालाना लगभग 5.89 लाख मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिसके दृष्टिगत सुधारों की तत्काल आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्डियोलाॅजी विभाग में नई प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं, जिनमें सफल वॉल्व रिप्लेसमेंट, जन्मजात हृदय दोष का उपचार, हृदय ट्यूमर सर्जरी आदि शामिल हैं। इसके अलावा अब टांडा में रिनल डिनर्वेशन की भी शुरुआत की गई है। उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन मशीनें और रोबोटिक सर्जरी सुविधाएं स्थापित करने की योजनाओं पर भी चर्चा की। सरकार ने आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए एम्स के साथ साझेदारी भी की है। टांडा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के लिए नए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में 25 बिस्तरों की सुविधा
टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी के ऊपर बने ट्रॉमा आईसीयू का शुभारंभ होने से प्रदेश के दूसरे बड़े मेडिकल कॉलेज में निचले जिले के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। ट्रॉमा आईसीयू की यहां लंबे समय से मांग की जा रही थी। ऐसे में सोमवार को इस सेंटर का शुभारंभ होने से अब लोगों को पहले से बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है। आईसीयू में 25 बिस्तरों की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed