{"_id":"68f7898ea3f618c41d007583","slug":"himachal-news-canadian-female-pilot-dies-in-crash-landing-body-found-on-third-day-after-accident-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कनाडा की महिला पैराग्लाइडर पायलट की क्रैश लैंडिंग से मौत, हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कनाडा की महिला पैराग्लाइडर पायलट की क्रैश लैंडिंग से मौत, हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार
Tue, 21 Oct 2025 06:54 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 Oct 2025 06:54 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद कनाडा की 27 वर्षीय महिला पायलट की मौत हो गई।
विज्ञापन
कनाडा की 27 वर्षीय महिला का पासपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद कनाडा की 27 वर्षीय महिला पायलट मेगन एलिजावेथ की मौत हो गई। महिला ने शनिवार को बिलिंग से टेकऑफ किया था, लेकिन धर्मशाला के त्रियुंड के पीछे की पहाड़ियों में उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई, जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि, शनिवार को पता चलने के बाद रविवार सुबह देहरादून से आए एक हेलिकाप्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन जब तक बचाव दल पहुंचा, तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। सोमवार को मौसम अनुकूल होने पर बीड़ से गए बचाव दल ने पायलट के शव को एयरलिफ्ट कर गगल एयरपोर्ट पहुंचाया। एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को कनाडा एंबेसी के माध्यम से परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार
कनाडा की पायलट का अंतिम संस्कार हिंदू धर्म के अनुसार किया गया। हालांकि, प्रशासन ने इसकी सूचना संबंधित एंबेसी को दी थी। बॉयफ्रेंड के आग्रह पर महिला पायलट का अंतिम संस्कार बीड़ में किया गया। अंतिम संस्कार में 30 से अधिक विदेशी पायलट व अन्य और 15 के करीब स्थानीय लोग शामिल रहे। मृतक पायलट के बॉयफ्रेंड ने बताया कि मेगन एलिजावेथ की इच्छा थी कि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज की तरह हो और बीड़ में ही उसका अंतिम संस्कार किया जाए।

पैराग्लाइडर क्रैश होने से घायल विदेशी को किया रेस्क्यू
पतालसू पीक इलाके में पैराग्लाइडर क्रैश होने से घायल हुए विदेशी पायलट को स्थानीय युवाओं ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। लगभग आठ घंटे यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला। विदेशी को कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया गया है। 38 वर्षीय रूसी नागरिक निकिता ने 18 अक्तूबर को अन्य दो साथियों के साथ बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी। उसने मनाली के पतालसू पीक इलाके में लैंड किया था। इसके बाद पुनः उड़ान भरी तो उसका ग्लाइडर क्रैश हो गया और सिर-कमर में चोट लगी है। सोलंगघाटी के युवाओं को इसकी सूचना मिली तो वह रेस्क्यू ऑपरेशन पर निकल पड़े।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन