फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Atul Maheshwari Scholarship gave wings to the dreams of a farmer son

Atul Maheshwari Chhatravritti: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने किसान के बेटे के सपनों को दी उड़ान, मिली बड़ी मदद

Tue, 10 Sep 2024 06:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 06:18 PM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने सिरमौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र भरोग बनेड़ी निवासी किसान के बेटे अमन शर्मा के सपनों को भी उड़ान दी है। 

विज्ञापन
Himachal News Atul Maheshwari Scholarship gave wings to the dreams of a farmer son
अमन शर्मा दिल्ली में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति प्राप्त करते हुए। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगर आप पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी आड़े आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने सिरमौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र भरोग बनेड़ी निवासी किसान के बेटे अमन शर्मा के सपनों को भी उड़ान दी है। जिले के केवीएन पब्लिक स्कूल गुंडाह में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अमन ने वर्ष 2023 में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा पास कर 75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की है।

विज्ञापन




अमन शर्मा के पिता भीम कुमार और माता शांता देवी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का खर्च चला रहे हैं। सालभर मेहनत करने के बाद करीब 60 हजार की आय में किसी तरह से घर का गुजारा चलता है। उनका सपना है कि बेटा बड़ा ऑफिसर बने। इसके लिए वह बेटे को निजी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। बेटा पढ़ाई में अव्वल है और हर साल परीक्षा में अच्छे नंबर लेकर आता है, लेकिन आर्थिक स्थिति के चलते वह चिंतित रहते हैं। वर्ष 2023 में बेटे को अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी मिली। बेटे ने योजना की परीक्षा का फार्म भरा और पास करके 75 हजार की छात्रवृत्ति हासिल की। हर जरूरतमंद मेधावी छात्र को इसका लाभ उठाना चाहिए। अमन शर्मा नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। अमन ने बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनना है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति योजनाएं जरूरतमंद मेधावी बच्चों के लिए जरूरी
उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग सिरमौर अजीत चौहान ने बताया कि अगर बच्चों में कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो आर्थिक स्थिति उनके सपनों में आड़े नहीं आ सकती। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति जरूरतमंद होनहारों के लिए सुनहरा मौका है। सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को होनहार विद्यार्थियों का परीक्षा के बारे में मार्गदर्शन करना चाहिए। छात्रवृत्ति हर छात्र को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और उनमें नए उत्साह का संचार करती है। इस तरह के मौकों का हर पात्र छात्र को लाभ उठाना चाहिए। परीक्षा देकर छात्रों को अपना आंकलन करना चाहिए- अजीत चौहान, उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed