फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News After the threatening email the police headquarters contacted IB and NIA

Himachal News: धमकी भरी ईमेल के बाद पुलिस मुख्यालय ने आईबी और एनआईए से साधा संपर्क, जानें पूरा मामला

Sat, 19 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 19 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

मुख्य सचिव के दफ्तर और उपायुक्त कार्यालय मंडी को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद मामले का पता लगाने के लिए हिमाचल से सीआईडी की एक टीम बाहर भेजी गई है। वहीं, केंद्रीय एजेंसियों से भी सहयोग मांगा गया है।

विज्ञापन
Himachal News After the threatening email the police headquarters contacted IB and NIA
हिमाचल सचिवालय में जांच करती टीम। (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिमला में प्रदेश के मुख्य सचिव के दफ्तर और उपायुक्त कार्यालय मंडी को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय एजेंसी को पत्र लिखा है। इसमें आईबी और एनआईए से सहयोग मांगा गया है। मुख्य सचिव को यह धमकी तहव्वुर राणा के नाम से ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। प्रदेश सरकार यह पता लगा रही है कि इसके पीछे कोई और तो नहीं है। मामले का पता लगाने के लिए हिमाचल से सीआईडी की एक टीम बाहर भेजी गई है। हालांकि, इस तरह की धमकियां अन्य राज्यों के नेताओं को भी दी गई हैं। इस मेल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। हिमाचल की सीआईडी इस मामले को देख रही है। पुलिस मुख्यालय लगातार सीआईडी से इस मामले को लेकर अपडेट ले रहा है।

विज्ञापन


जिला मंडी के उपायुक्त कार्यालय के बाद मुख्य सचिव को धमकी भरा ईमेल आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सचिवालय में चौकसी बढ़ाई गई है। प्रवेश द्वार पर लोगों को जांच के बाद ही सचिवालय में प्रवेश करने दिया जा रहा है। बाहरी राज्यों के साथ लगते हिमाचल के बार्डर एरिया पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी दी है। आने जाने वालों पर सीआईडी पूरी नजर बनाए हुए है। गाड़ियों की चेकिंग के बाद ही लोगों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से इस मामले को लेकर संपर्क किया गया है। हिमाचल की सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई लोगों के सामने आएगी। हिमाचल पुलिस अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed