फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News After long leave SP Ilma Afroz reported to police headquarters shimla

Himachal News: लंबी छुट्टी के बाद एसपी इल्मा अफरोज ने पुलिस मुख्यालय में दी ज्वाइनिंग

Tue, 17 Dec 2024 09:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Dec 2024 09:27 PM IST
सार

अफरोज ने शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट किया था। उनके छुट्टी पर जाने पर प्रदेश सरकार ने विनोद धीमान को बद्दी में कार्यकारी पुलिस अधीक्षक लगाया है।

विज्ञापन
Himachal News After long leave SP Ilma Afroz reported to police headquarters shimla
इल्मा अफरोज (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बद्दी की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने पुलिस मुख्यालय में ज्वाइनिंग दे दी है। इससे यह साफ हो गया है कि फिलहाल वह बद्दी में सेवाएं नहीं देगी। बीते दिन ही अफरोज ने शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट किया था। उनके छुट्टी पर जाने पर प्रदेश सरकार ने विनोद धीमान को बद्दी में कार्यकारी पुलिस अधीक्षक लगाया है। जानकारी के अनुसार बीते 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक शिमला गईं थीं। वहां से उसी दिन वापस बद्दी पहुंचीं और अपने गांव मुरादाबाद के कुरंदकी में मां के साथ चली गईं थीं। उन्होंने अपना बद्दी स्थित आवास भी खाली कर दिया था।

विज्ञापन


उसके बाद चार बार एक-एक सप्ताह का अवकाश बढ़ाया। उधर, दून के विधायक राम कुमार की ओर से एसपी बद्दी इल्मा अफरोज पर लगाए जासूसी के आरोपों की जांच गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को सौंपी है। विशेषाधिकार हनन नोटिस पर विधानसभा सचिवालय को जवाब देने से पहले गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से जांच रिपोर्ट मांगी है। विधायक राम कुमार ने एसपी इल्मा अफरोज पर उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया है और कहा कि यह एक विधायक के विशेषाधिकार का हनन का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed