फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News 584 candidates appeared for BRCC exam in Shimla 766 applications were received for 282 posts

Himachal News: शिमला में 584 उम्मीदवारों ने दी बीआरसीसी परीक्षा, 282 पदों के लिए आए थे 766 आवेदन

Sun, 06 Apr 2025 03:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला में बीआरसीसी परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा में कुल 584 उम्मीदवारों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
Himachal News 584 candidates appeared for BRCC exam in Shimla 766 applications were received for 282 posts
परीक्षा हॉल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग के तहत समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित की जा रही बीआरसीसी परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई है। विभाग ने इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला को परीक्षा केंद्र बनाया था। इस परीक्षा में कुल 584 उम्मीदवारों ने भाग लिया। समग्र शिक्षा के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश शर्मा ने स्वयं परीक्षा केंद्र पहुंचे और परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


 बता दें कि शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा के तहत बीआरसीसी के 282 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके लिए प्रदेश भर से 766 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। विभाग ने 766 लोगों को ही रोल नम्बर जारी किए थे। जिसमें से 584 उम्मीदवार परीक्षा दी और 182 उम्मीदवार अनुपस्थिति रहे। विभाग ने इसके लिए शिमला का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर को केंद्र बनाया था जहां रविवार को यह परीक्षा आयोजित की गई। विभाग जल्द ही परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। सभी उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट की पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed