फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News 12th class student drowned in Haripur Kangra 17 years old

Himachal News: कांगड़ा के हरिपुर में 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, 17 साल थी उम्र; परिजनों को सौंपा गया शव

Sun, 06 Apr 2025 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुर (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

जिला कांगड़ा के बंगोली के साथ लगती बनेड़ खड्ड में एक 17 साल का छात्र डूब गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम देहरा में करवाया है। पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal News 12th class student drowned in Haripur Kangra 17 years old
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकटवर्ती क्षेत्र बंगोली के साथ लगती बनेड़ खड्ड में एक किशोर पानी में डूब गया, जिसकी मौत हो गई। मामला पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के अंतर्गत है। युवक की पहचान रोशित पुत्र रमेश चंद आयु 17 वर्ष निवासी बंगोली के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें थाना में सूचना मिली थी कि उक्त युवक का शव बनेर खड्ड में पाया गया है जिस पर थाना से टीम ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बनेर खड्ड में लगभग 8 फीट गहरे पानी की तलहटी में उक्त किशोर के शव को निकाला गया। बताया जा रहा है कि रोशित 12वीं कक्षा का छात्र था और कुछ ही दिन पूर्व उसकी वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हुई थी। वह गत दिवस सुबह अपने घर वालों से यह कहकर निकला था कि वह खेलने जा रहा है। जब शाम तक वह अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किए लेकिन उसने फोन नहीं उठाया ओर उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


इसके उपरांत परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन व अन्य ग्रामीण साथ लगती बनेर खड्ड में उसकी तलाश को वह वहां की ओर निकल गए, जहां उसे मृत अवस्था में खड्ड में पाया गया। मृतक के कपड़े, जूते पानी के किनारे कुछ दूरी पर पड़े हुए था। बेटे को मृत अवस्था में पाकर उनके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात लगभग 12 बजे तक अपनी कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम देहरा में करवाया है। पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक रोशित का एक बड़ा भाई व एक छोटी बहन भी है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बूढ़ी दादी भी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed