फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News 119 promoted spokespersons did not take up their posts, got time till September 24

Himachal News : पदोन्नत 119 प्रवक्ताओं ने नहीं ग्रहण किए पद, 24 सितंबर तक मिली मोहलत

Thu, 18 Sep 2025 06:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Sep 2025 06:16 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 119 प्रवक्ताओं को 24 सितंबर तक पद ग्रहण करने के लिए अंतिम मोहलत दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News 119 promoted spokespersons did not take up their posts, got time till September 24
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा विभाग की ओर से बीते दिनों पदोन्नत किए 642 प्रवक्ताओं में से 119 ने अभी तक पद ग्रहण नहीं किए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इन प्रवक्ताओं को 24 सितंबर तक पद ग्रहण करने के लिए अंतिम मोहलत दी है। तय समय के भीतर नए स्कूलों में ज्वाइनिंग नहीं देने वाले प्रवक्ताओं की पदोन्नति को रद्द कर दिया जाएगा। इन शिक्षकों को बतौर टीजीटी ही कार्य करना पड़ेगा।

विज्ञापन


बीते दिनों शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में पदोन्नति के बाद भी पद ग्रहण नहीं करने के मामले सामने आए थे। शिक्षा मंत्री ने सख्ती बरतते हुए पदोन्नत शिक्षकों को अंतिम मोहलत देने का फैसला लिया है। इस तय अवधि के बाद भी पद ग्रहण नहीं करने वालों की पदोन्नति रद्द कर दी जाएगी। इनके स्थान पर अन्य टीजीटी को पदोन्नत कर प्रवक्ता बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में जिन टीजीटी को पदोन्नत कर भेजा है वो पद ग्रहण नहीं कर रहे हैं। 24 सितंबर तक यह शिक्षक नए स्कूलों में नहीं गए तो इनके स्थान पर अन्य शिक्षकों को पदोन्नत कर वहां भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed