फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal MP Indu Goswami reached Jwalamukhi temple on her birthday said Waqf Board amendment a historic step

Himachal News: जन्मदिन पर ज्वालामुखी मंदिर पहुंची सांसद इंदु गोस्वामी, वक्फ बोर्ड संशोधन को बताया ऐतिहासिक कदम

Sat, 12 Apr 2025 11:08 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 12 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

शुक्रवार को अपने जन्मदिवस के मौके पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचीं। दर्शन के बाद बातचीत में सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि अपने जन्मदिन पर कुलदेवी के दर्शन कर आत्मिक संतोष मिला और माता से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वक्फ बोर्ड में किए गए हालिया संशोधनों की सराहना की।

विज्ञापन
Himachal MP Indu Goswami reached Jwalamukhi temple on her birthday said Waqf Board amendment a historic step
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शुक्रवार को अपने जन्मदिवस पर शक्ति पीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी कुलदेवी माता ज्वाला के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना करवाई और हवन यज्ञ में आहुतियां डालते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और अपने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन


दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में शीश नवाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। मंदिर में माता के जयकारों के बीच भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। दर्शन के बाद बातचीत में सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि अपने जन्मदिन पर कुलदेवी के दर्शन कर आत्मिक संतोष मिला और माता से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वक्फ बोर्ड में किए गए हालिया संशोधनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी फैसला है, जिससे गरीब मुस्लिम भाई-बहनों को राहत मिलेगी और उनका समुचित विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर पारदर्शिता की कमी और कई तरह की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब नए संशोधन से इन संपत्तियों का सही प्रबंधन होगा और जरूरतमंद लोगों तक इनका लाभ पहुंच पाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विज़न को मजबूत करता है और अल्पसंख्यकों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराता है। मंदिर में उनके पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed